Happy Mother's Day 2020: मां के लिए नहीं कर पाए हैं कुछ खास प्लान, आख़िरी वक्त पर दें ये ख़ास सरप्राइज
Agency:News18Hindi
Last Updated:
हैप्पी मदर्स डे (Happy Mother's Day 2020) : लॉकडाउन की वजह से आप अपनी मां के लिए अगर कुछ ख़ास प्लान नहीं कर पाए हैं. तो आखिरी वक्त पर आप इन छोटो छोटी चीजों के जरिए उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं....

हैप्पी मदर्स डे २०२०(Happy Mother's Day 2020) : मां (Mother) इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता जो बिना किसी शर्त बिना किसी उम्मीद के बेपनाह प्यार करती है. मां के लिए कुछ भी लिखना या फिर कुछ भी कहना हर बार कम होता है क्योंकि चाहे कितना ही कुछ क्यों न कर लिया जाए मां का प्यार सारी चीजों से ऊपर ही रहेगा. मां के इस प्यार, दुलार और समर्पण के प्रति आभार जताने के लिए उम्र भी कम पड़ जाए. ऐसे में मदर्स डे (Mother's Day) मां के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताने का एक अद्भुत मौका है. इस बार 10 मई रविवार को मदर्स डे है. हर साथ यह मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से आप अपनी मां के लिए अगर कुछ ख़ास प्लान नहीं कर पाए हैं. तो आखिरी वक्त पर आप इन छोटो छोटी चीजों के जरिए उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं....
कोलाज करें गिफ्ट:
जिंदगी के खूबसूरत पलों और मां के साथ बिताएं हसीन लम्हों की यादों को कोलाज में समेटें. बचपन की कोई तस्वीर जिसमें मां आपके बाल बनाती हुई या फिर चम्पी करती हुईं या खाना खिलाते हुए दिख रही हों और ऐसी ही कई तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज बनाएं और मां को गिफ्ट करें. यकीन मानिए आपके इस सिंपल से गिफ्ट को देखकर मां का दिल काफी खुश हो जाएगा.

फेवरेट रेसिपी बनाएं:
मां हमेशा अपनी ख़ुशी से पहले पूरे परिवार और हमारी ख़ुशी का ख्याल रखती हैं. कभी गौर किया है कि सबकी पसंद पूरी करते मां की कई ख्वाहिशें अधूरी रह जाती हैं. आप इस मदर्स डे उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए मां की फेवरेट रेसिपी बनाएं और प्यार से उन्हें सर्व करें. इसे देखकर मां ख़ुशी से निहाल हो जाएंगी.

Advertisement
मसाज दें:
मां हमेशा ही हमारी देखभाल करती हैं लेकिन केयर की जरूरत तो उन्हें भी होती है न. ऐसे में क्यों न आप मां को हैंड मसाज, बॉडी मसाज या लेग मसाज दें. मां की फेवरेट फ्रेगरेंस के आयल से हल्के हाथों से मां की मसाज करें ताकि मां थोड़ा रिलैक्स कर सकें.

ब्यूटी ट्रीटमेंट दें:
लॉकडाउन है तो इस समय ब्यूटी पार्लर बंद हैं. ऐसे में क्यों न आप घर पर ही मौजूद चीजों से होममेड फेस पैक बनाकर मां को ब्यूटी ट्रीटमेंट दें. आप मां के बालों को डाई या कलर भी कर सकती हैं. अगर मां को मेहंदी लगाना पसंद है तो मां के बालों में मेहंदी लगाएं.

और पढ़ें