Advertisement
होमताजा खबरमध्य प्रदेशभोपाल
MP के स्कूलों से 16 हजार शिक्षक गायब, बच्चों को पढ़ाने की जगह कर रहे सैर-सपाटा

MP: मध्यप्रदेश के स्कूलों से 16 हजार शिक्षक गायब, बच्चों को पढ़ाने के बजाये कर रहे सैर-सपाटा

Last Updated:

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) ने 18 दिसंबर से प्रदेश के सभी स्कूलों (Schools) को खोलने के आदेश दे दिए हैं. राज्य में स्कूल भी खुल रहे हैं, लेकिन प्रदेश भर में 16 हजार से अधिक शिक्षक (Teacher) स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं.

MP के स्कूलों से 16 हजार शिक्षक गायब, बच्चों को पढ़ाने की जगह कर रहे सैर-सपाटाZoom
अधिकारी ने कहा कि दो शिक्षकों और एक स्टाफ सदस्य कोरोनोवायरस सकारात्मक पाए गए. (सांकेतिक तस्वीर)
भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhy Padesh) में शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने 18 दिसंबर से स्कूलों (School) को खोलने का आदेश दे दिया है. इसके बाद से स्कूल तो खुलने लगे हैं, लेकिन स्कूलों से टीचर (Teacher) गायब है. करीब साल भर की छुट्टी मनाने के बाद भी टीचर स्कूलों में नहीं जाना चाहते हैं.
प्रदेश में साल 2018-19 में स्कूलों में 3 लाख 20,440 शिक्षक थे. 2019-20 में स्कूलों से शिक्षकों की मांगी गई रिपोर्ट में स्कूलों में सिर्फ 3 लाख 4225 शिक्षक ही मिले. मतलब कि 16, 215 शिक्षक स्कूलों से गायब मिले. लोक शिक्षण संचालनालय की रिपोर्ट में शिक्षकों के लापता होने की बात सामने आई है. लोक शिक्षण संचालनालय ने अब सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की जानकारी मांगी है.
21 जिलों से लापता हैं शिक्षक
प्रदेश भर में 21 जिलों से शिक्षक लापता हैं. सबसे ज्यादा खराब स्थिति सिंगरौली जिले की है. सिंगरौली से 1090, शिवपुरी से 997 सागर से 873, देवास से 782, बड़वानी से 745, कटनी से 678, विदिशा से 738, खंडवा से 685, सीधी से 670, टीकमगढ़ से 573,उज्जैन से 548, छतरपुर से 546, झाबुआ से 502,भोपाल से 06 इंदौर से 120, निवाड़ी से 24, जबलपुर से 30, नरसिंहपुर से 49, ग्वालियर से 76, धार से 119 और  छिंदवाड़ा से 247 शिक्षक लापता हैं.
Advertisement
शिक्षा मंत्री बोले लापरवाह शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
स्कूल मंत्री शिक्षा इंदर सिंह परमार ने कहा कि स्कूल ना पहुंचने वाले शिक्षकों की मॉनिटरिंग की जा रही है. महीने की नहीं बल्कि अब हर रोज की रिपोर्ट मगाई जा रही है. सभी जिला कलेक्टर्स से शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी जा रही है. स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें