कमलनाथ के करीबियों पर IT रेड के दौरान पुलिस और CRPF में हुई भिड़ंत
Agency:News18Hindi
Last Updated:
CRPF के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें काम नहीं करने दे रही है. वहीं एसपी सिटी भोपाल भूपिंदर सिंह ने कहा, 'इनकम टैक्स और चल रहे छापे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है.'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के OSD समेत कई अन्य करीबियों के 50 से ज्यादा ठिकानों पर रविवार को की गई छापेमारी के दौरान राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के बीच विवाद की खबरें आती रहीं. CRPF का आरोप है कि राज्य पुलिस उन्हें काम नहीं करने दे रही है. इसके साथ ही आरोप लगाया कि CRPF के जवानों से गाली-गलौच की गई.
यह हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब CRPF की टीम प्लैटिनम प्लाजा के छठी मंजिल पर कमलनाथ के करीबी प्रवीण कक्कड़ के सहयोगी अश्विनी शर्मा के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी. CRPF के जवान, आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ प्लैटिनम प्लाजा पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: आयकर छापा : टूरिस्ट बनकर शहर में घूम रहे थे IT अफसर, नहीं लगी किसी को भनक
CRPF के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें काम नहीं करने दे रही है. इस मामले पर एसपी सिटी भोपाल भूपिंदर सिंह ने कहा, 'इनकम टैक्स और चल रहे छापे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. यह एक आवासीय परिसर है, अंदर ऐसे लोग हैं, जिन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है, वे मदद के लिए स्थानीय एसएचओ को बुला रहे हैं. उन्होंने छापेमारी के कारण पूरे परिसर को बंद कर दिया है.'
यह भी पढ़ें: IT अफसरों की परेड में अश्विनी ने कहा- 'मैं बीजेपी का आदमी हूं'

#WATCH Bhopal: Argument breaks out between CRPF and Madhya Pradesh Police officials outside the residence of Ashwin Sharma, associate of Praveen Kakkar (OSD to Madhya Pradesh CM, where Income Tax raids are underway. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ltXNnESE3b
— ANI (@ANI) April 7, 2019
यह भी पढ़ें: तीन राज्यों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे, कमलनाथ के OSD भीं फंसे
बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी, निजी सचिव और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रवीण कक्कड़ और सलाहकार राजेंद्र कुमार मिगलानी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने रविवार तड़के छापा मारा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, भोपाल, इंदौर और गोवा स्थित 50 ठिकानों पर मारे गए.
यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें- कमलनाथ के OSD के भोपाल, इंदौर और दिल्ली स्थित ठिकानों पर आयकर का छापा
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें