Advertisement
होमताजा खबरमहाराष्ट्र
महाराष्ट्र के बीड में नाबालिग से 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड में नाबालिग से 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, 3 गिरफ्तार- पुलिस

Last Updated:

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले में एक नाबालिग विवाहिता (Minor Married के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार (Rape) किया है. इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. नाबालिग लड़की दो माह की गर्भवती (Pregnant) हो गई है. नाबालिग के साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

महाराष्ट्र के बीड में नाबालिग से 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, 3 गिरफ्तारZoom
भतीजी ने चाचा पर लगाया 3 साल से छेड़छाड़ करने का आरोप.
औरंगाबाद. नौकरी का लालच देकर नाबालिग विवाहिता (Minor Married) के साथ पिछले छह महीनों में 400 बार बलात्कार (Rape) किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद अब महाराष्‍ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता दो माह की गर्भवती (Pregnant) है. बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजा रामासामी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम, बलात्‍कार, छेड़छाड़ और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

न्यूज18 लोकमत (मराठी) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया है. इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई है. उसके साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
Advertisement
बलात्कार के इस नए मामले में लोकमत में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी. जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी. ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई. आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी. कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई. लोकमत की खबर के अनुसार, अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार किया. इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा. 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया.

पहले भी हो चुकी ऐसी ही एक और घटना?
इससे पहले, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि डोंबिवली के अलग-अलग इलाकों में उसके साथ 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच करीब 33 युवकों ने बलात्कार किया था. इस साल जनवरी में एक आरोपी ने लड़की के साथ रेप करके उसका वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग की धमकी देकर अलग-अलग लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया. गैंगरेप का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 यहां देखें|
और पढ़ें