मुंबई में 2.5 तीव्रता ने भूकंप के झटके, 103 किमी उत्तर में था केंद्र
Agency:News18Hindi
Last Updated:
नेशनल सेंटर ऑफ सेसिमोलॉजी (National Center of Sesimology) ने कहा, "महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई (Mumbai) से 103 किमी उत्तर में लगभग 11:51 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया."

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में बुधवार को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गए. ये झटके महसूस होते ही लोग सड़कों पर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई. जानकारी मिली है कि इस भूकंप का केंद्र मुंबई से 103 किलोमीटर दूर उत्तर में था.
नेशनल सेंटर ऑफ सेसिमोलॉजी (National Center of Sesimology) ने कहा, "महाराष्ट्र में मुंबई से 103 किमी उत्तर में लगभग 11:51 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया." इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.
कई दिनों से लगातार आ रहे भूकंप
देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. जहां राजधानी दिल्ली में पिछले लगभग दो महीनों में 12 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं गुजरात और जम्मू कश्मीर में भी पिछले दिनों में कई बार भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि गुजरात के पहले भूकंप को छोड़कर जो कि 5-5 तीव्रता वाला था ये सभी भूकंप हल्की तीव्रता के रहे.

जम्मू कश्मीर में तीन दिन में चार बार भूकंप
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सेसिमोलॉजी ने बताया कि दोपहर दो बजकर दस मिनट पर ये झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 3.9 बताई गई. नेशनल सेंटर फॉर सेसिमोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के कटरा से 85 किलोमीटर पूर्व में था. इस जलजले में किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. केन्द्र शासित क्षेत्र में तीन दिन में ये चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Advertisement
सुबह की आया था 5.8 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले जम्मू कश्मीर में ही मंगलवार सुबह ही मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई. उन्होंने बताया कि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. अधिकारियों के अनुसार भूकंप सुबह सात बजे आया और इसका केन्द्र तजिकिस्तान था. श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए. इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

गुजरात में भी दो दिन में भूकंप के 15 झटके
इससे पूर्व गुजरात (Gujarat) में ही लगातार दो दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए गए. गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 15 झटके महसूस किए गए. इनमें से कुछ झटके चार तीव्रता से ज्यादा के थे. इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ घरों में दरारें पड़ गईं हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 यहां देखें|
और पढ़ें