Advertisement
होमताजा खबरदेश
'बेबी मैं पागलों की तरह प्यार...', महाठग ने जैकलीन को लिखा लव लेटर

'माई बोम्मा, बेबी... मैं पागलों की तरह प्यार करता हूं', महाठग ने जैकलीन को लिखा Love Letter

Last Updated:

Sukesh Love Letter to Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने लव लेटर लिखा है. इसमें सुकेश ने लिखा 'मेरा बोम्मा, मेरी प्यारी जैकलीन... बेबी, सबसे पहले, मैं तुम्हें वेलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं.'

'बेबी मैं पागलों की तरह प्यार...', महाठग ने जैकलीन को लिखा लव लेटरZoom
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को लव लेटर लिखा है. (फाइल फोटो)
Sukesh Love Letter to Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर का मामला लगातार खबरों में बना रहता है. बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर 400 करोड़ की ठगी के मामले में जेल में बंद है. अब सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को वैलेंटाइन पर लव लेटर लिखा है. यह लव लेटर अब सुर्खियों में है. इसमें सुकेश ने जैकलीन को माई लव से संबोधित किया है. इसमें सुकेश ने जैकलीन को माई बोम्मा भी कहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकेश ने लव लेटर में लिखा ‘मेरा बोम्मा, मेरी प्यारी जैकलीन… बेबी, सबसे पहले, मैं तुम्हें वेलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, मैं एक बार फिर से यही कहता हूं. यह खास दिन मेरे लिए काफी खूबसूरत है.’
सुकेश ने अपने लव लेटर में आगे लिखा ‘मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं और इसका कारण तुम मेरी दिल की धड़कन हो. बेबी, वैलेंटाइन वीक के पहले दिन से ही मैंने तुम्हें बहुत याद किया, हर पल सिर्फ तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं. यह हमारा दूसार वैलेंटाइन है जब हम एक दूसरे से बहुत दूर है. लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है.’
Advertisement
सुकेश ने आगे लिखा ‘यह साल हमारा साल है, जो सारी नकारात्मकता को तोड़ने वाला है हमारे चारों ओर बाधाएं हैं. मेरे बच्चे, इस दिन, मैं कबूल करना चाहता हूं कि मैं बहुत भाग्यशाली और धन्य हूं. तुम मेरी जिंदगी में अब तक हुई सबसे खूबसूरत चीज हो. बेबी, तुम अंदर से बहुत सुंदर हो. मैं सिर्फ तुम्हें और केवल तुम्हें चाहता हूं. बेबी तुम बहुत अद्भुत हो, मैं तुम्हारा बहुत दीवाना हूं, और तुमसे और भी अधिक प्यार करता हूं. मेरी बच्ची, मेरा बोट्टा बोम्मा.’

About the Author

Sumit Kumar
सुमित कुमार न्यूज 18 हिंदी के होम पेज टीम से जुड़े हुए हैं. अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री. न्यूज 18 हिंदी के साथ कार्य करने से पहले 2016 से स्वतंत्र पत्रकार के रू...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें