Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानअलवर
अलवर मॉब लिंचिंग: फेफड़ों में पानी भरने से हुई थी अकबर की मौत- पीएम रिपोर्ट

अलवर मॉब लिंचिंग: फेफड़ों में पानी भरने से हुई थी अकबर की मौत- पीएम रिपोर्ट

Last Updated:

अलवर के रामगढ़ इलाके में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए अकबर उर्फ रकबर की पिटाई के दौरान कमर की पंसली टूट गई थी.

अलवर मॉब लिंचिंग: फेफड़ों में पानी भरने से हुई थी अकबर की मौत- पीएम रिपोर्टZoom
फोटो: न्यूज18 राजस्थान
अलवर के रामगढ़ इलाके में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए अकबर उर्फ रकबर की पिटाई के दौरान कमर की पंसली टूट गई थी. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इससे उसके फेफड़ों में चोट आई और उनमें पानी भर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. अकबर मृतक का बिसरा जांच के लिए एफएसएल लैब व जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है.

अकबर की मौत के बाद अलवर के राजकीय राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में तीन चिकित्सकों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया था. इसमें डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. अमित मित्तल व डॉ. संजय गुप्ता शामिल थे. मेडिकल बोर्ड ने अकबर का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम के दौरान सभी कार्यों की वीडियोग्राफी कराई गई.

शरीर पर थी आठ से दस चोटें
चिकित्सकों ने न्यूज़18 से खास बातचीत में बताया कि मृतक के शरीर 8 से 10 तरह की चोटें मिली हैं. अकबर के उल्टे हाथ व पैर में फ्रैक्चर था. इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें मिली हैं. चिकित्सकों ने कहा कि पिटाई से अकबर की पंसली टूट गई. इससे उसके फेफड़ों में चोट आई व उनमें पानी भर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. अकबर का बिसरा जांच के लिए जयपुर के एसएसएम अस्पताल व एफएसएल भेजा गया है.

विधायक आहूजा का बड़ा बयान
उल्लेखनीय है कि अलवर में गौ-तस्करी के शक में भीड़ द्वारा शुक्रवार रात को पीट-पीटकर मार दिए गए अकबर के मामले में बयानबाजी भी जारी है. अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भी अलवर मॉब लिंचिग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि गौ-तस्करी के शक में अकबर खान उर्फ रकबर की मौत भीड़ की पिटाई से नहीं, बल्कि पुलिस की मार से हुई है.

यह भी पढ़ें:

मॉब लिंचिंग पर केंद्रीय मंत्री बोले- जितना मोदी जी फेमस होंगे, ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी  

अलवर लिंचिंग: BJP विधायक का दावा- पुलिस की मार से हुई रकबर की मौत
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें