टिकट पर BJP में बगावत, मांडल से उदयलाल ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही बगावत के सुर उठने लगे हैं. सूची जारी होने के तत्काल बाद कुछ नेताओं का विरोध कर रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब खुलकर सामने आ गए हैं.

विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही बगावत के सुर उठने लगे हैं. सूची जारी होने के तत्काल बाद कुछ नेताओं का विरोध कर रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब खुलकर सामने आ गए हैं. इनमें से कुछ जगह तो बगावती तेवर दिखाने वालों ने पार्टी प्रत्याशी के सामने ताल ठोक दी और वे निर्दलीय मैदान में उतर आए हैं.
जयपुर के विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ ने मौजूदा विधायक फूलचंद भिंडा को टिकट देने का विरोध करते हुए पार्टी का दामन छोड़ दिया है. वे अब निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. धनखड़ 16 नवंबर को विराटनगर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. धनखड़ ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भेजा है.
यहां पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से जुड़ी ताजा खबरें
राजस्थान विस चुनावः BJP की पहली लिस्ट में छाया वंशवाद, बेटे, पोते और बहुओं को भी टिकट
Rajasthan Assembly Election 2018: यहां देखें- BJP के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
उदयपुर शहर में टिकट का विरोध
वहीं उदयपुर शहर से पार्टी ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को फिर से मैदान में उतारा है. कटारिया का नाम आते ही विरोधी कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए. पार्टी के युवा नेता प्रवीण रतलिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. कटारिया के उम्रदराज होने के बावजूद चुनाव लड़ने की मंशा से युवाओं में आक्रोश है.
भैरोंसिंह शेखावत मंच पहले ही जनता सेना से गठबंधन कर मैदान में अपने प्रत्याशी उतार चुका है. जनता सेना ने दलपत सुराणा को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है. सुराणा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ी है. इस सूची के बाद अब कई वरिष्ठ नेता भी जल्द बीजेपी को अलविदा कह सकते हैं.
मांडल में उभरा असंतोष
भीलवाड़ा में भी असंतोष के स्वर उभरे हैं. यहां मांडल से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयलाल भडाणा ने प्रत्याशी कालूलाल गुर्जर का विरोध करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं सहाड़ा से रूपलाल जाट को टिकट देने का बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लादूलाल पीतलिया ने विरोध किया है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें