Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानउदयपुर
आज निकाली जाएगी शराब की दुकानों की लॉटरी, आवेदनों से आए 1003 करोड़ रुपए

आज निकाली जाएगी शराब की दुकानों की लॉटरी, आवेदनों से आए 1003 करोड़ रुपए

Last Updated:

शराब की दुकानें आवंटित होने से पहले ही शराब की दुकानों के लिए भाग्य आजमाने वालों ने प्रदेश सरकार का खजाना भर दिया है. पूरे प्रदेश से कुल 3,59,745 आवेदन मिले हैं. इनसे आबकारी विभाग को 1003 करोड़ रुपए की आय हुई है.

आज निकाली जाएगी शराब की दुकानों की लॉटरी, आवेदनों से आए 1003 करोड़ रुपएZoom
फाइल फोटो।
शराब की दुकानें आवंटित होने से पहले ही शराब की दुकानों के लिए भाग्य आजमाने वालों ने प्रदेश सरकार का खजाना भर दिया है. प्रदेशभर में आज शराब की दुकानों के आवंटन के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर लॉटरी निकाली जाएगी. जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ये लॉटरियां निकाली जाएंगी.

सीमा पार से एयर स्पेस उल्लंघन की कोशिश! सुखोई ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

आबकारी विभाग के अनुसार प्रदेशभर में शराब की दुकानों के लिए विभाग के पास लाखों आवेदन आए हैं. पूरे प्रदेश से कुल 3,59,745 आवेदन मिले हैं. इनसे आबकारी विभाग को 1003 करोड़ रुपए की आय हुई है. विभाग ने इस बार शराब की दुकान आवंटन प्रक्रिया का सरलीकरण के पूरे प्रयास किए हैं. आबकारी मुख्यालय उदयपुर जिले में विभाग को कुल 19,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं. लॉटरी सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालयों पर निकाली जाएगी.

जैसलमेर में तीन और संदिग्ध दबोचे, आर्मी मूवमेंट की कर रहे थे रिकॉर्डिंग

7,616 शराब की दुकानों का आवंटन होना
प्रदेशभर में कुल 7,616 शराब की दुकानों का आवंटन होना है. इन सभी दुकानों के लिए विभाग के पास आवेदन आए हैं. जयपुर जिले में 406 दुकानों के लिए 31,564 आवेदन आए हैं. जयपुर की लॉटरी भवानी निकेतन स्कूल परिसर में निकाली जाएगी.

मांउट आबू राजभवन में चोरी, राज्यपाल ने डीजीपी को कहा- पुलिस गंभीरता से करे कार्रवाई

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में तेज हुई उम्मीदवार चयन की कवायद, CM निवास पर हुआ मंथन

(रिपोर्ट : कपिल श्रीमाली एवं भंवर पुष्पेन्द्र)

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट्स
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें