होमताजा खबरराजस्थानजयपुर
मांउट आबू राजभवन में चोरी, राज्यपाल ने डीजीपी को कहा- पुलिस गंभीरता से करे कार्रवाई

Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
राजधानी जयपुर के अलावा प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में स्थित राजभवन में हुई चोरी के मामले को लेकर राज्यपाल कल्याण सिंह ने डीजीपी कपिल गर्ग को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं.

राजधानी जयपुर के अलावा प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में स्थित राजभवन में हुई चोरी के मामले को लेकर राज्यपाल कल्याण सिंह ने डीजीपी कपिल गर्ग को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. राज्यपाल ने कहा है कि माउंट आबू के राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए. चोरी प्रकरण में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करे.
भारत-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, संदिग्ध से जैसलमेर में अब JIC करेगी पूछताछ
गर्मियों के समय में राज्यपाल कुछ दिनों के लिए माउंट आबू में प्रवास करते हैं. यहां प्रवास के दौरान राज्यपाल मांउट आबू स्थित इस राजभवन में रहते हैं. यहीं से वे सरकारी कामकाज संचालित करते हैं. इस राजभवन की देखरेख सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिम्मे है. इसी राजभवन में शनिवार देर रात को चोरों ने घुसपैठ सात एंटीक बंदूकें चुरा ली थी. जबकि उस दौरान राजभवन में तीन सुरक्षाकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं.
छात्रावास की बालिकाओं से अश्लील हरकत पर वार्डन और शिक्षक पति गिरफ्तार, निलंबित
अभी तक चोरों का नहीं लगा कोई सुराग
राजभवन में चोरी की वारदात की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पुलिस अधीक्षक और जिला कलक्टर दोनों रविवार को माउंट आबू पहुंचे और राजभवन का मुआयना किया. उसके बाद सिरोही के सभी पांचों थानाधिकारियों और पुलिस की अन्य टीमों को चोरों की तलाश में झौंक दिया गया था. लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है.
कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा: पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी, सात बदमाश गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में तेज हुई उम्मीदवार चयन की कवायद, CM निवास पर हुआ मंथन
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें