Advertisement
होमताजा खबरखेल
IPL 2021: BCCI को ब्रॉडकास्टर से नहीं मिलेंगे 1700 करोड़, नुकसान और अधिक

IPL 2021 Suspended: बीसीसीआई को ब्रॉडकास्टर से नहीं मिलेंगे 1700 करोड़, लेकिन नुकसान और ज्यादा

Last Updated:

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के स्थगित होने से बीसीसीआई (BCCI) की कमाई पर भी असर होगा. बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि इससे 2500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है.

IPL 2021: BCCI को ब्रॉडकास्टर से नहीं मिलेंगे 1700 करोड़, नुकसान और अधिकZoom
बीसीसीआई पहले भी अन्य खेल के खिलाड़ियों की मदद करता रहा है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सस्पेंड होने के बाद अब बोर्ड के नुकसान की बातें सामने आ रही हैं. एक सीजन से बोर्ड को औसतन 4 हजार करोड़ रुपए की कमाई होती है. लेकिन मौजूदा सीजन में 60 में से सिर्फ 29 मुकाबले ही खेले जा सके और कोरोना (Covid-19) के चलते टी20 लीग को स्थगित करना पड़ा. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड को इससे 2500 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है.

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘बीच सीजन में लीग के स्थगित होने से हमें 2000 से लेकर 2500 करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना है. अगर सटीक अनुमान की बात की जाए तो यह लगभग 2200 करोड़ रुपए के आस-पास रहेगा.’ 52 दिन चलने वाला टूर्नामेंट 30 मई तक खेला जाना था. 31 मुकाबले और होने थे. सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू का होगा. पिछले ही सीजन से बिना फैंस के मैच कराए जा रहे हैं. टिकट रेवेन्यू का भी नुकसान बोर्ड और फ्रेंचाइजी को हो रहा है.
हर मैच के मिलते हैं 54.5 करोड़ रुपए
स्टार ने पांच साल के लिए 16,347 करोड़ रुपए में करार किया था. यानी एक मैच की बात की जाए तो लगभग 54.5 करोड़ रुपए इसकी वैल्यू आती है. यानी सिर्फ स्टार से बोर्ड को 29 मैच के 1580 करोड़ रुपए मिलेंगे. लेकिन 31 मैच के नहीं होने से लगभग 1690 करोड़ रुपए का नुकसान होगा. इसी तरह टाइटल स्पॉन्सर से 440 करोड़ रुपए मिलने थे. आधे ही टूर्नामेंट होने के कारण सिर्फ आधी राशि यानी 220 करोड़ रुपए मिलेंगे. इसके अलावा अन्य स्पॉन्सर से मिलने वाली रकम में भी ऐसे ही कटौती होगी.
Advertisement
फ्रेंचाइजी को भी होगा करोड़ों का नुकसान
बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि कम से कम 2200 करोड़ का नुकसान होगा. हालांकि वास्तव में नुकसान अधिक का होगा. लेकिन जो गणना की जा सकती है उसके हिसाब से नुकसान का अनुमान लगाया गया है. हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया है कि इससे फ्रेंचाइजी को कितना नुकसान होगा. बोर्ड अपनी कमाई का हिस्सा फ्रेंचाइजी को भी देता है. कमाई कम होने पर फ्रेंचाइजी को भी कम हिस्सा मिलेगा.

और पढ़ें