Advertisement
होमताजा खबरखेल
Corona Virus से बचने के बाद अस्‍पताल में बदले जाएंगे रोनाल्डो के होटल्स!

Corona Virus से बाल-बाल बचने के बाद अस्‍पताल में बदले जाएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के होटल्स!

Last Updated:

कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) आइसोलेशन में हैं

Corona Virus से बचने के बाद अस्‍पताल में बदले जाएंगे रोनाल्डो के होटल्स!Zoom
रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी डेनियल कोरोनावायरस के ग्रस्त हैं
नई द‌िल्‍ली. दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) कोरोना वायरस (Corona Virus) की चपेट में आने से बाल बाल बच गए. दरअसल उनके क्लब युवेंट्स के साथी डेनियल रुगानी इस महामारी की चपेट में आ गए. जिनसे रोनाल्डो का संपर्क था  और इसी वजह से उन्‍होंने खुद को आइसोलेशन में भी रखा. ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस महामारी की चपेट में आने से बचने के बाद रोनाल्डो बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं.
एक स्पेनिश अखबार Marca के अनुसार इस महामारी को हराने के लिए रोनाल्डो के सभी होटल्स को अस्पताल बनाया जाएगा. जहां मरीजों का इलाज  हो सके. खबर के अनुसार वहां पर सुविधाओं का इस्तेमाल निशुल्क किया जा सकता है. इसके साथ ही पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो डॉक्टर्स और काम करने वालों का भुगतान करेंगे. हालांकि कुछ इस जानकारी  को गलत भी बता रहे हैं.  फुटबॉल जर्नलिस्ट क्रिस्टोफ़ टेरेरे का कहना है कि यह रिपोर्ट फेक है.
इससे पहले रोनाल्डो ने फैंस से डब्‍ल्यूएचओ (WHO) के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की थी. रुगानी का टेस्टपॉजिटिव आने के बाद युवेंट्स खिलाड़ी, स्टाफ के सदस्य और जो भी उनके संपर्क में आया, सभी को आइसोलेशन में रखा गया. डेनियल रुगानी इस वायरस की चपेट में आने वाले पहले सीरी ए फुटबॉलर हैं. उनके बाद पांच और सीरी ए फुटबॉलर्स को कोरोना वायरस हो गया.
Advertisement
बाल- बाल बचे रोनाल्डो
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इस वायरस की चपेट में आने से बाल बाल बच गए. रोनाल्डो युवेंट्स की ओर से खेलते हैं. मगर इस समय वह पुर्तगाल में हैं. दरअसल उनकी मां को दौरा पड़ा था, जिस वजह से वह अपने घर पर हैं. कोरोना का असर खेल के साथ साथ अब खिलाड़ियों पर भी नजर आने लगा है. इस महामारी के कारण पहले तो कई मैच खाली स्टेडियम में  करवाए गए. मगर अब कुछ खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आ गए हैं.
और पढ़ें