Corona Virus: मुश्किल समय में अपने परिवार से दूर भारतीय हॉकी टीम कोच, चाहकर भी नहीं लौट पाएंगे घर
Agency:भाषा
Last Updated:
भारतीय महिला हॉकी टीम के काेच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) को एक सप्ताह के लिए अपने घर रवाना होना था.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण पूरी दुनिया दशहत में है. लगभग सभी खेल टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं. खेल संघों ने भी अपने खिलाड़ियाें को दौरों पर से वापस बुला लिया है. खिलाड़ी जल्द से जल्द अपने घर लौट रहे हैं. मगर इन मुश्किल हालातों में भारतीय महिला हॉकी टीम के काेच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) अपने घर नहीं जा पाएंगे. इस महामारी को देखते हुए उन्हें यात्रा पाबंदियों के कारण अपने देश नेदरलैंड की यात्रा करने की योजना रद्द करनी पड़ी. मारिन को महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर में एक सप्ताह के अवकाश के कारण शुक्रवार की रात को नेदरलैंड जाना था, लेकिन इस 45 वर्षीय कोच को कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण अपनी योजना रद्द करनी पड़ी. शिविर साई के बेंगलुरू स्थित साउथ सेंटर में 22 मार्च से फिर से शुरू हो जाएगा.
खुद को और परिवार को जोखिम में नहीं डालना चाहते
मारिन ने बेंगलुरू से पीटीआई से कहा कि मुझे अवकाश के दौरान अपने परिवार से मिलने नेदरलैंड जाना था, लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) फैलने के कारण मुझे अपनी योजना बदलनी पड़ी. मैं मुश्किल समय में खुद को और अपने परिवार को जोखिम में नहीं डालना चाहता हूं.
मारिन ने बेंगलुरू से पीटीआई से कहा कि मुझे अवकाश के दौरान अपने परिवार से मिलने नेदरलैंड जाना था, लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) फैलने के कारण मुझे अपनी योजना बदलनी पड़ी. मैं मुश्किल समय में खुद को और अपने परिवार को जोखिम में नहीं डालना चाहता हूं.
भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. जिस वजह से देश में सभी खेल टूर्नामेंट्स को रद्द कर दिया गया है. अब तक देश में 80 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. क्रिकेट जगत पर भी इसका जमकर असर पड़ा है. आईपीएल (IPL) को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का रद्द कर दिया गया है. आईएसएल का फाइनल भी खाली स्टेडियम में खेले जाने का फैसला लिया गया है.
Advertisement
All England Championship: पीवी सिंधु की हार के साथ ही खत्म हुआ भारत का अभियान
और पढ़ें