जल्दी खत्म हो रही है लैपटॉप की बैटरी? आज से ही फॉलो करें 3 टिप्स, घंटोंं इस्तेमाल कर सकेंगे डिवाइस
Written by:
Last Updated:
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने से बचा सकते हैं और उसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

नई दिल्ली. आज-कल लोग ऑफिस के काम के लिए डेस्कटॉप की जगह लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में वे ज्यादातर समय लैपटॉप के साथ ही गुजारते हैं. इसलिए लोगों को ज्यादा बैटरी की जरूरत होती है. अगर आपका भी लंबे समय लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं और आपके डिवाइस की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो अब आप इसकी टेंशन लेना छोड़ा दें, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहा हैं, जो आपकी इस परेशानी को दूर कर देंगे. इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपके लैपटॉप की बैटरी लंबे समय तक चलेगी.
हालांकि, इसके लिए आपको अपने लैपटॉप की सेटिंग्स में थोड़ा-सा बदलाव करना होगा. इसके अलावा आप अपने लैपटॉप को इस्तेमाल करने की आदतों में बदलाव करके भी उसकी बैटरी लाइफ में सुधार कर सकते हैं, तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आप कैसे लैपटॉप की बैटरी को जल्दी खत्म होने से बचा सकते हैं?
लैपटॉप की बैटरी को जल्द कंज्यूम होने से ऐसे बचाएं?
अगर आप चाहते हैं कि आपके लैपटॉप की बैटरी लंबे समय तक चले, तो सबसे पहले उसकी बैटरी को जल्द कंज्यूम होने से बचाने की कोशिश करें. बता दें कि बैटरी बचाने के लिए हर एक लैपटॉप में पावर सेटिंग्स का ऑप्शन होता है. जहां से आप पता लगा सकते हैं कि आपके लैपटॉप की बैटरी कैसे काम कर रही हैं? साथ ही, ये भी जान सकते हैं कि बैटरी सेटिंग्स के किन-किन ऑप्शन को एनेबल कर आप लैपटॉप की बैटरी लाइफ को इंप्रूव कर सकते हैं.

हाइबरनेट मोड्स करें इस्तेमाल
इसके अलावा आप बैटरी बचाने के लिए हाइबरनेट मोड्स का भी पूरा ख्याल रखें. अगर आप हाइबरनेट मोड्स के बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें कि जब भी कभी आपके लैपटॉप की बैटरी ड्रेन होने की कगार पर हो, तो बैटरी को पूरी तरह से ड्रेन होने से पहले आपको अपने लैपटॉप को हाइबरनेट मोड पर स्विच करना होता है. केवल इसी स्थिति पर ही नहीं, बल्कि ऐसा तब भी कर सकते हैं, जब आपके लैपटॉप की बैटरी कम हो या फिर आप उसे न के बराबर इस्तेमाल कर रहे हों. इन सभी स्थिति में आप अपने लैपटॉप को हाइबरनेट मोड पर यूज कर सकते हैं.

Advertisement
बैकग्राउंड ऐप्स को करें क्लोज
इतना ही नहीं अलग आप अपने लैपटॉप की बैटरी बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने लैपटॉप के बैकग्राउंड में चल रहे सभी ऐप्स को भी क्लोज करना होगा. यह बैकग्राउंड ऐप्स जमकर बैटरी कंज्यूम करते हैं. इसे बंद कर देने से बैटरी की खपत कम होगी और आपकी लैपटॉप जल्दी जल्दी डिस्चार्ज भी नहीं होगा.

About the Author
Danish Musheer
मैं 2019 से न्यूज फील्ड में काम कर रहा हूं. मैंने अपने कैरियर की शुरूआत ईटीवी भारत से की थी, जहां मैंने लगभग तीन साल तक काम किया. उसके बाद मैंने तीन महीने न्यूज एजेंसी UNI में सब एडिटर के रूप में काम किया. फिल...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें