Corona Virus: ट्विटर के बाद अब Facebook के कर्मचारी भी घर से करेंगे काम
Agency:News18Hindi
Last Updated:
फेसबुक (Facebook) ने अपने लंदन और सिंगापुर ऑफिस के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर दिया है और कर्मचारियों को 13 मार्च तक घर से काम करने की सलाह दी गई है.

लंदन. फेसबुक (Facebook) ने शु्क्रवार को बताया कि वह लंदन (FB london office) और सिंगापुर ऑफिस के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है. कंपनी ने ये कदम सिंगापुर (coronavirus in singapore) में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया है. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
ई-मेल के जरिये जारी बयान में उन्होंने कहा कि हमने गहन सफाई के लिए तत्काल प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को 13 मार्च तक घर से काम करने की सलाह दी गई है. प्रवक्ता के मुताबिक संक्रमित कर्मी 24 से 26 फरवरी के बीच लंदन कार्यालय गया था. इसलिए सोमवार तक लंदन कार्यालय को भी गहन सफाई के लिए बंद किया गया है और तब तक कर्मचारी घर से ही काम करेंगे.
फेसबुक पहले ही अगले आदेश तक अपने शंघाई कार्यालय को बंद कर चुका है. इटली और दक्षिण कोरिया के कर्मियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को भी शुक्रवार से घर से काम करने की सिफारिश की गई. जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने अपनी F8 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी.
Advertisement
इसके अलावा कोरोना वायरस के डर से गूगल का सालाना I/O इवेंट भी रद्द कर दिया गया है. इसका आयोजन 12-14 मई के बीच कैलिफोर्निया में होना था. (इनपुट- भाषा से)
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें