Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेश
आजम खान बोले, गिरिराज सिंह अपने बयान पर नकवी और शाहनवाज से पूछें

आजम खान बोले, गिरिराज सिंह अपने बयान पर नकवी और शाहनवाज से पूछें

Last Updated:

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुसलमान मुगल के वंशज नही बल्कि प्रभु श्रीराम के वंशज हैं.

आजम खान बोले, गिरिराज सिंह अपने बयान पर नकवी और शाहनवाज से पूछेंZoom
सपा नेता आजम खान की फाइल फोटो
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर आपत्‍ति जाहिर करते हुए कहा है अगर वो कुछ बोलेंगे तो गिरिराज सिंह को बुरा लग जाएगा. उन्‍होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने जिस तरह का बयान दिया है उसके बारे में हो सके तो मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन और सुब्रमण्यम स्वामी से पूछें.

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुसलमान मुगल के वंशज नही बल्कि प्रभु श्रीराम के वंशज हैं इसलिए ये लोग राम मंदिर का विरोध न करें और जो राम मंदिर का विरोध कर रहे है वो भी समर्थन में आ जाएं वरना उनसे हिंदू नाराज हो जाएंगे. विश्व हिंदू परिषद ने बयान का समर्थन किया लेकिन गिरिराज के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे आपत्तिजनक बताया है. वहीं कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने गिरिराज पर पलटवार किया है.

इसे भी पढ़ें :-

गिरिराज बोले- मुसलमान भगवान श्रीराम के वंशज, VHP ने किया बयान का समर्थन
भाजपा ने एक नहीं, जाने कितने विजय माल्या को देश से भगा दियाः आजम खान
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें