Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशकानपुर
कानपुर: लड़की को मिलने बुलाया और फिर तीन दोस्तों ने किया गैंगरेप

कानपुर: लड़की को मिलने बुलाया और फिर तीन दोस्तों ने किया गैंगरेप

Last Updated:

परिजनों की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने सिद्धार्थ समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एसी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

कानपुर: लड़की को मिलने बुलाया और फिर तीन दोस्तों ने किया गैंगरेपZoom
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में सोमवार देर शाम एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां गंगा बैराज के किनारे लड़की के मित्र ने उसे मिलने के लिए बुलाया. वहां पर लड़के के तीन दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. परिजनों की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने सिद्धार्थ समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एसी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. उर्सला अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराया गया है.

बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की जागरण पार्टी में कलाकार है. पीड़ित लड़की के पिता के मुताबिक,  कार्यक्रम के दौरान बेटी की उन्नाव के सिद्धार्थ नामक युवक से बातचीत होने लगी. उसी ने बेटी को गंगा बैराज पर मिलने के लिए बुलाया. वहां गंगा पार जंगल में ले जाकर पहले से मौजूद अपने दो दोस्तों के साथ गैंगरेप किया.  विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

इस बीच किशोरी की चीख सुन ग्रामीण पहुंचे तो तीनों मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों की मदद से लड़की घर पहुंची. इसके बाद मामले की जानकारी नवाबगंज पुलिस को दी गई. एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें:

जांच में नहीं मिले तन्वी सेठ के लखनऊ में रहने के साक्ष्य, रद्द हो सकता है पासपोर्ट

देखिए उत्तर प्रदेश के इस चर्चित 'एक्सप्रेस वे' की खौफनाक तस्वीरें

राम की कृपा होगी तो बनकर ही रहेगा राम मंदिर: योगी आदित्यनाथ

 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें