Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
UP में COVID-19 संक्रमण के 269 नए केस रिपोर्ट, अब तक 123 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 269 नए केस रिपोर्ट, अब तक 123 लोगों की मौत

Last Updated:

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का निर्देश है कि कोरोना (COVID-19) की जांच और इलाज मुफ्त किया जाएगा. कोई भी व्यक्ति कोरोना के लक्षणों की जांच के लिए सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकता है. अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसका इलाज मुफ्त किया जाएगा

UP में COVID-19 संक्रमण के 269 नए केस रिपोर्ट, अब तक 123 लोगों की मौतZoom
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ. कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमण के मामले देश भर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी कोरोना पॉजिटिव मामलों में इजाफा हो रहा है. प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,955 एक्टिव केस हैं जबकि 2,918 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना से 123 लोगों की मौत हो चुकी है.

सीएम योगी का निर्देश- मुफ्त होगी कोरोना की जांच और इलाज
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि कोरोना की जांच और इलाज मुफ्त किया जाएगा. कोई भी व्यक्ति कोरोना के लक्षणों की जांच के लिए सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकता है. अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसका इलाज मुफ्त किया जाएगा.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें