Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
यूपी के गैंगस्टर सुधाकर पांडे ने किया सरेंडर, पुलिस को नहीं लगी भनक

यूपी के गैंगस्टर सुधाकर पांडे ने किया सरेंडर, पुलिस को नहीं लगी भनक

Last Updated:

डिप्टी सीएमओ विनोद आर्य हत्याकांड से लेकर कांग्रेस के छात्र नेता विनोद त्रिपाठी हत्याकांड में भी सुधाकर पांडे आरोपी है.

यूपी के गैंगस्टर सुधाकर पांडे ने किया सरेंडर, पुलिस को नहीं लगी भनकZoom
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के मोस्ट वांटेड सुधाकर पांडे ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित था. गैंगस्टर सुधाकर पांडे उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे चुका है. डिप्टी सीएमओ विनोद आर्य हत्याकांड से लेकर कांग्रेस के छात्र नेता विनोद त्रिपाठी हत्याकांड में सुधाकर पांडे आरोपी है.
बता दें कि फरारी के बाद से वह नेपाल और मलेशिया में रह रहा था. इस दौरान सुधाकर पांडे ने अंडरवर्ल्ड में भी अपनी बड़ी पैठ बना ली थी. कहा जा रहा है कि उसका अचानक से सरेंडर करना किसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा है. सुधाकर पांडे ने गुरुवार को लखनऊ की गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर किया और इसकी भनक पुलिस के अफसरों को भी नहीं लगी. अब उसका सरेंडर पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है.
फरारी के दौरान नेपाल और मलेशिया से वह लगातार विनोद त्रिपाठी हत्याकांड के गवाहों को व्हाट्सएप के जरिए धमका रहा था. सुधाकर पांडे मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद उनके करीबियों पर भी दबाव बना रहा था.
सुधाकर पांडे को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी बताया जाता है. लेकिन विदेश में पनाह पा चुका सुधाकर पांडे अचानक लखनऊ में क्यों सरेंडर किया, यह अबूझ पहेली बना हुआ है.
Advertisement
(रिपोर्ट: अजीत प्रताप सिंह)
ये भी पढ़ें: 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें