Advertisement
होमताजा खबरदुनिया
थाइलैंड: बच्चों और कोच को बचाने के लिए गुफा में 4 km तक पाइप लगा रही आर्मी

थाइलैंड: बच्चों और कोच को बचाने के लिए गुफा में 4 km तक पाइप लगा रही आर्मी

Last Updated:

थैम लुआंग गुफा में ये बच्चे करीब 11 दिन से फंसे हुए हैं. गुफा में फंसे सभी 12 खिलाड़ी अंडर-16 फुटबॉल टीम के सदस्य हैं. इनकी उम्र 11 से 16 साल के बीच है. जबकि, कोच की उम्र 25 साल है.

थाइलैंड: बच्चों और कोच को बचाने के लिए गुफा में 4 km तक पाइप लगा रही आर्मीZoom
छले कुछ दिनों में गुफा में पानी का स्तर 40% तक घट गया है.
थाइलैंड में जिन 12 बच्चों और उनके कोच को गुफा में ढूंढ़ निकाला गया है, अभी उनके बाहर आने में 4 महीने तक का वक्त लग सकता है. योजना बनाई गई है कि 4 महीने तक उन्हें खाना दिया जाएगा और साथ ही उन्हें गोताखोरी की ट्रेनिंग दी जाएगी. दरअसल, गुफा में अभी काफी पानी भरा हुआ है. इससे बाहर निकलने के रास्ता बंद है. रास्ते को खोलने के लिए गुफा के 4 किलोमीटर तक लोहे के पाइप लगाए गए हैं, ताकि इसके जरिये पानी बाहर आ सके और बच्चों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके.

अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में गुफा में पानी का स्तर 40% तक घट गया है. 1.5 किलोमीटर तक कीचड़ भी हटाया जा चुका है. बाकी पानी हटाने के लिए पाइपों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चों तक पहुंचने के लिए 2.5 किलोमीटर का एरिया साफ करना है.

थाइलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में लग सकतेे हैं 4 महीने

बता दें कि थैम लुआंग गुफा में ये बच्चे करीब 11 दिन से फंसे हुए हैं. गुफा में फंसे सभी 12 खिलाड़ी अंडर-16 फुटबॉल टीम के सदस्य हैं. इनकी उम्र 11 से 16 साल के बीच है. जबकि, कोच की उम्र 25 साल है. घटना के दिन ये सभी प्रैक्टिस मैच के बाद गुफा देखने गए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और गुफा के रास्ते में पानी भर गया. जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया. बच्चों और कोच के रेस्क्यू के काम में ब्रिटेन, चीन, म्यांमार, लाओस, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड के एक्सपर्ट की टीम को लगाया गया है.


फुटबॉल की यह टीम बीते 11 दिनों से लापता थी. सोमवार को गोताखोर इनका पता लगाने में कामयाब रहे. लापता समूह के परिवार वाले इस खबर को सुनकर खुशी से चहक उठे.

कुछ इस तरह ढूंढ़े गए थाइलैंड के 12 फुटबॉल प्लेयर और उनके कोच

सेना के अनुसार, बच्चों के लिए खाना जुटाया जा रहा है जो कम से कम चार महीने तक चल सके. टैम लुंग गुफा बाढ़ के समय हमेशा पानी से भर जाती है और बाढ़ का पानी सितंबर या अक्टूबर के महीने तक रहता है. गुफा में भरे पानी को पंप के जरिए बाहर निकालने की कोशिशें भी की जा रही हैं, लेकिन इसमें अधिक सफलता नहीं मिल रही है.

बचावकार्य में लगी थाईलैंड की सेना का कहना है कि गुफा से बाहर निकलने के लिए इन बच्चों को तैराकी सीखनी होगी या फिर उन्हें बाढ़ के पानी के उतर जाने तक इंतजार करना होगा जिसमें महीनों भी लग सकते हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें