Advertisement
होमताजा खबरदुनिया
गुफा में फंसे बच्चों को इन 5 तरीकों से निकाला जा सकता है बाहर, मगर...

गुफा में फंसे बच्चों को इन 5 तरीकों से निकाला जा सकता है बाहर, मगर...

Last Updated:

गुफा की एंट्री तक वापस आने का रास्ता लंबा, पानी में डूबा हुआ और दलदली है. यह संभव है कि कुछ लड़के तैर सकें. हालांकि, मुश्किल यह है कि सभी शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं.

गुफा में फंसे बच्चों को इन 5 तरीकों से निकाला जा सकता है बाहर, मगर...Zoom
थाईलैंड में गुफा में जाता राहत और बचाव दल (तस्वीर - AP)
थाईलैंड में 12-16 साल के फुटबॉल प्लेयर्स और उनके कोच को ढूंढ़ने वाली टीम अब उस रास्ते की खोज में है जिसके जरिए उन्हें बाहर निकाला जा सके. बच्चों को सुरक्षित गुफा के बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण है. 12 बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को बाहर निकालने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है.

गुफा की एंट्री तक वापस आने का रास्ता लंबा, पानी में डूबा हुआ और दलदली है. यह संभव है कि कुछ लड़के तैर सकें. हालांकि, मुश्किल यह है कि सभी शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं. वे 12 दिनों यानी 288 घंटों से एक अंधेरी और पानी से भरी गुफा में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि कम्युनिकेशन माध्यमों से बच्चों की बात उनके परिजनों से करवाने की कोशिश हो रही है ताकि उन्हें मेंटल सपोर्ट मिल सके.

गुफा के प्रवेश द्वार तक जाने वाला रास्ता काफी लंबा है और लगभग पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है. यह संभव है कि कुछ लड़के तैराकी न कर पाएं और सभी शारिरिक रूप से कमजोर हैं, संभवतः मानसिक रूप से भी. यहां उन्हें बाहर निकालने के कुछ रास्ते हैं जिस पर राहत और बचाव दल विचार कर रहे हैं.

पानी बाहर निकलने का इंतजार
यह सबसे सुरक्षित और सीधा विकल्प है लेकिन इसमें काफी लंबा वक्त लगेगा. जापान के इंजीनियर पंपिंग सिस्टम के जरिए वॉटर लेवल कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इससे हर घंटे सिर्फ 1 सेंटीमीटर पानी ही बाहर निकल रहा है. अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो संभावना है कि बच्चे पैदल बाहर आ सकते हैं. इन सब में बड़ी समस्या मौसम भी है. उत्तरी थाईलैंड में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में पहाड़ों के जरिए आने वाला पानी गुफा को तेजी से भर देगा.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड : फुटबॉल खिलाड़ियों को बचाने के दौरान गोताखोर की मौत, खत्म हो गई थी ऑक्सीजन

चिमनी के जरिए बाहर निकालना
इस विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है कि बच्चों को एक चिमनी के जरिए बाहर निकाला जाए. 10 किलोमीटर लंबी गुफा में इस बात की संभावना है कि कोई अनदेखी चिमनी (संकरा रास्ता) हो जो ऊपर की ओर खुलता हो.

राहत और बचाव दल में शामिल लोगों को यह पता है कि बच्चे और उनके कोच जहां फंसे हुए हैं वहां से कोई रास्ता नहीं है लेकिन गुफा बाहर निकलने का वैकल्पिक रास्ता जरूर होगा.

चियांग राय के गवर्नर नारोंगसाक ओसोटानाकोर्न ने कहा, 'सभी रेस्क्यू मेंबर उस जगह के करीब किसी चिमनी की खोज कर रहे हैं जहां बच्चे फंसे हैं.'

गुफा में गोताखोरी का ट्रेनिंग
राहत और बचाव दल के लोगों को मानना है कि सबस स्पष्ट विकल्प है, लड़कों को गुफा में गोताखोरी सिखाई जाए. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह काफी कठिन और जोखिम भरा होगा. एक स्वस्थ वयस्क को स्कूब डाइविंग सीखने में कम से कम तीन दिन लगते हैं. वह भी आमतौर पर शांत, साफ पानीऔर दिन के उजाले में.

गुफा में काफी अंधेरा है और यहां बाढ़ का बहने वाला गंदा पानी है, जिसमें विजिबिलिटी लगभग न के बराबर है. ऐसे में यह काफी जोखिम भरा होगा.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड अधिकारी का बयान, एक साथ बाहर नहीं आ सकती पूरी फुटबॉल टीम

बचाव दल की सहायता कर रहे जर्मनी के एक डाइविंग तकनीकी सलाहकार टॉरस्टन लेक्लर ने कहा कि  लड़कों को बेसिक स्किल्स सिखाए जाएंगे, जैसे डाइविंग उपकरण पहनना और मास्क के माध्यम से सांस लेना.

एक बच्चे को स्काउट के तौर पर भेजना
अगर राहत और बचाव दल गोताखोरी के विकल्प पर सहमत होते हैं तो बच्चों का डर खत्म करने का सही रास्ता होगा कि उनमें से किसी एक सबसे ज्यादा विश्वस्त को पहले भेजा जाए. अगर कोई एक बच्चा स्वेच्छा से आगे आए और बाहर निकले तो हम उसकी तस्वीर दिखा कर बाकियों को भी प्रोत्साहित कर सकेंगे.

फ्लोटिंग पैकेज्स
ब्रिटिश केवर व्हाइटहाउस ने कहा कि उन्हें किसी पैकेज में लाया जा सके. कल्पना करें कि उन्हें एक एयर बॉटल के स्ट्रेचर में ले जाएं और बाहर निकाल दें, जिसमें खुद तैरने की जरूरत नहीं है. हालांकि थाई अधिकारियों ने इस विकल्प की बात नहीं की है. गुफा के रास्ते पतले और घुमावदार हैं और यह भी गारंटी नहीं है कि इससे वे बाहर ही निकल पाएं.

ये भी पढ़ें: थाइलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में लग सकतेे हैं 4 महीने
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें