'बिग बॉस 13' के तीसरे कपल का भी टूटा रिश्ता, लव स्टोरी पर लगा ब्रेक, आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के फैंस मायूस
Written by:
Last Updated:
Asim Riaz and Himanshi Khurana Breakup : 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई थी. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करके प्यार जताते रहते थे, अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे की फोटोज हटाने में लगे हैं. इससे लोगों को लगने लगा है कि उनका ब्रेकअप हो गया है.
नई दिल्ली: 'बिग बॉस' ने फिल्म और टीवी जगत के कई सेलेब्स को मिलवाया है. कई कपल्स का रिश्ता शादी तक पहुंचा, तो किसी की लव स्टोरी ने बीच में ही दम तोड़ दिया. 'बिग बॉस 13' की तरह इसके कंटेस्टेंट की लव स्टोरी भी दर्शकों की फेवरेट रही. शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की फेमस लव स्टोरी की शुरुआत 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से ही हुई थी. सीजन 13 में ही आसिम रियाज-हिमांशी खुराना और पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा की भी जोड़ी बनी थी, पर यह जोड़ियां एक-एक करके टूट गईं. (फोटो साभार: Instagram@iamhimanshikhurana@asimriaz77.official)
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को किस्मत ने जुदा किया, पर एक्ट्रेस अब भी सिद्धार्थ शुक्ला को अपने दिल के करीब पाती हैं, जिनका 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. माहिरा शर्मा का कुछ महीने पहले ही पारस छाबड़ा से ब्रेकअप हुआ है. अब आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्तों में दरार दिखने लगी है. (फोटो साभार: Instagram@iamhimanshikhurana)
Advertisement
हिमांशी-आसिम रियाज के बीच चीजें गड़बड़ हैं. खबरों की मानें, तो दोनों करीब 4 साल के रिलेशनशिप के बाद जुदा हो गए हैं. दोनों के फैंस काफी निराश हैं, क्योंकि 'बिग बॉस 13' की तीसरी जोड़ी की लव स्टोरी का भी अंत हो गया है. हिमांशी-रियाज के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी उनके ब्रेकअप का संकेत मिलता है. दोनों अब एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@iamhimanshikhurana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
31 साल की हिमांशी और आसिम रियाज सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे, जिन्हें अब वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा रहे हैं. म्यूजिक वीडियो 'ख्याल रख्या कर' में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जो साथ में उनका आखिरी म्यूजिक वीडियो भी है. (फोटो साभार: Instagram@_sameer__official143)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।