Advertisement

देवास की ये लड़की बुलेट पर चलाती है तलवार, करनी सेना से है खास कनेक्शन

Last Updated:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) में एक लड़की ने कुछ अलग ही अंदाज में गरबा किया. लड़की ने बुलेट पर खड़े होकर तलवारबाजी की. इसके बाद उसने वही तलवारबाजी स्टूल पर दिखाई. लड़की का तलवार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया. लड़की ने ये स्टंट युवा क्लब राधागंज की ओर से आयोजित गरबा रास के दौरान दिखाए. (वरुण राठौर)

1/4
Ayushi Chauhan, dewas Girl, bullet girl, Ayushi sword show, sword show on bullet, bullet shoe, MP news, Dewas news, Madhya Pradesh ki taza khabar, Dewa ski taza khabar, देवास के ताजा समाचार, देवास की ताजा न्यूज, देवास के समाचार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लड़की ने राजपूताना पारंपरिक ड्रेस पहनी है. उसके दोनों हाथों में तलवार है. वह बुलेट और स्टूल पर दोनों हाथों से तलवार घुमा रही है. इस दौरान लोग तालियां बजा-बजाकर उसका मनोबल बढ़ा रहे हैं.
2/4
Ayushi Chauhan, dewas Girl, bullet girl, Ayushi sword show, sword show on bullet, bullet shoe, MP news, Dewas news, Madhya Pradesh ki taza khabar, Dewa ski taza khabar, देवास के ताजा समाचार, देवास की ताजा न्यूज, देवास के समाचार
20 साल की इस लड़की का नाम आयुषी चौहान है. उनके पिता मुक्तानंद चौहान हैं. आयुषी 16 साल से तलवार चलाना सीख रही हैं. उन्होंने बताया कि चार साल पहले एक वीडियो में उन्होंने कुछ महिलाओं तलवार चलाते देखा था. ये उन्हें अच्छा लगा और इसे देखकर उन्हें तलवार चलाने की प्रेरणा मिली.
3/4
Ayushi Chauhan, dewas Girl, bullet girl, Ayushi sword show, sword show on bullet, bullet shoe, MP news, Dewas news, Madhya Pradesh ki taza khabar, Dewa ski taza khabar, देवास के ताजा समाचार, देवास की ताजा न्यूज, देवास के समाचार
आयुषी ने बताया कि शुरुआत में तो उन्हें थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाद में तलवार चलानी आ गई. धीरे-धीरे प्रैक्टिस करने लगीं और आज दोनों हाथों से तलवार चला सकती हैं. आयुषी फिलहाल केपी कॉलेज से BBA कर रही हैं और आगे MBA करना चाहती हैं. आयुषी के पिता बैंक में हैं और मां गृहणी हैं. उनका भाई अभिषेक चौहान भी अभी फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रहा है.
4/4
Ayushi Chauhan, dewas Girl, bullet girl, Ayushi sword show, sword show on bullet, bullet shoe, MP news, Dewas news, Madhya Pradesh ki taza khabar, Dewa ski taza khabar, देवास के ताजा समाचार, देवास की ताजा न्यूज, देवास के समाचार
आयुषी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करती हैं. वे करनी सेना की कॉलेज विंग की अध्यक्ष हैं. आयुषी के मुताबिक, वे राजस्थानी युवतियों की फैन हैं. क्योंकि, राजपूत समाज की महिलाएं तलवारबाजी करने में माहिर होती हैं. इनका कहना है कि लड़कियां लड़कों से किसी मामले में कम नहीं.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh
देवास की ये लड़की बुलेट पर चलाती है तलवार, करनी सेना से है खास कनेक्शन