सीएम गहलोत ने शहीदों के लिए नीलाम किए अपने उपहार, 1.50 करोड़ रुपए जुटाए
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
शहीद परिवारों की मदद के लिए रविवार को राजधानी जयपुर में हुए वीराजंलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की नीलामी की गई.

शहीद परिवारों की मदद के लिए रविवार को राजधानी जयपुर में हुए वीराजंलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की नीलामी की गई. इसमें प्रदेशभर के लोगों और संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- हम सब सरकार के साथ खड़े हैं
शहर के महावीर स्कूल में हुए वीरांजलि कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत को मिले हुए 400 उपहारों की नीलामी की गई. नीलामी से करीब 1.50 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए आई. नीलामी में उपहार खरीदने वालों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक के चैक सीएम अशोक गहलोत को भेंट किए. उपहारों की नीलामी से मिली इस राशि से शहीद परिवारों की मदद की जाएगी.
शहीदों को श्रद्धाजंलि: '...जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी...' सुनकर आंखें हुईं नम
पुलवामा अटैक: कोटा के मुर्तजा ने की शहीदों के लिए 110 करोड़ की सहायोग राशि की पेशकश
क्रेडाई संस्था ने पांच शहीद परिवारों को दिए फ्लैट
भारत सेवा संस्थान की ओर से आयोजित वीरांजलि कार्यक्रम में शहीदों की मदद के लिए समाज का हर तबका आगे आया. नीलामी में रखे गए सभी 400 उपहार लोगों ने खरीद लिए. क्रेडाई संस्था ने पांच शहीद परिवारों को 2 बीएचके के फ्लैट दिए हैं. कार्यक्रम के दौरान इन फ्लैटों की चाबियां मुख्यमंत्री को सौंपी गई.
जैसलमेर में फिर पकड़ा एक संदिग्ध, पांच मोबाइल, कई सिम और कम्पास बरामद
सीएम पहले भी कर चुके हैं उपहारों की नीलामी
भारत सेवा संस्थान शहीदों और पीड़ितों की मदद के लिए सीएम को मिले उपहारों की नीलामी का आयोजन पहले भी कई बार कर चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस संस्था के अध्यक्ष हैं. इससे पहले करगिल युद्ध , गुजरात भूकंप और कश्मीर और केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी गहलोत को मिले उपहारों की नीलामी कर मदद के लिए राशि जुटाई जा चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ हुई एयर स्टाइक के बाद लोगों में देश भक्ति का एक जज्बा पैदा हुआ है. इस जज्बे की झलक वीरांजलि कार्यक्रम में बखूबी देखने को मिली.
'धन नहीं साहब, मन देखिए', झुंझुनूं में बच्चे के जन्मदिन पर शहीदों के लिए सौंपी राशि
Surgical Strike 2.0: खुशी व्यक्त करने के अपने-अपने तरीके, चाय वाले ने पिलाई दिनभर 'फ्री' चाय
भारत-पाक युद्ध-1965 की अनसुनी दास्तां, 9 बार ब्लास्ट करके सेना ने ग्रामीणों को दिया ये तोहफा
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें