Advertisement
होमवीडियो
क्राइम

crime वीडियो

X
title=
आधी रात, सुनसान सड़क और 3 लुटेरे; परिवार को बचाने तलवार लेकर सड़क पर निकल गई लुधियाना की सिखनी

आधी रात, सुनसान सड़क और 3 लुटेरे; परिवार को बचाने तलवार लेकर सड़क पर निकल गई लुधियाना की सिखनी

arw img

लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI हरजिंद कौर ने अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाशों के लूट के मंसूबों को नाकाम कर दिया. ब्रिसबेन में एंकरिंग करने वाली हरजिंद अपनी सास और चाची के साथ कार से जा रही थीं. इसी दौरान बदमाशों ने कार के शीशे पर अंडे फेंककर उन्हें रोकने की साजिश रची. खतरे को भांपते हुए हरजिंद ने डरने के बजाय कार में रखी तलवार निकाल ली. उन्होंने रौद्र रूप अपनाकर लुटेरों को खुलेआम ललकारा, जिसे देख हमलावर डरकर भाग खड़े हुए. हरजिंद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कदम परिवार की सुरक्षा के लिए उठाया. उन्होंने युवतियों को आत्मरक्षा के लिए 'गतका' सीखने और शस्त्र साथ रखने की नसीहत दी है ताकि वे सुरक्षित रह सकें.<br>लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI हरजिंद कौर ने अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाशों के लूट के मंसूबों को नाकाम कर दिया. ब्रिसबेन में एंकरिंग करने वाली हरजिंद अपनी सास और चाची के साथ कार से जा रही थीं. इसी दौरान बदमाशों ने कार के शीशे पर अंडे फेंककर उन्हें रोकने की साजिश रची. खतरे को भांपते हुए हरजिंद ने डरने के बजाय कार में रखी तलवार निकाल ली. उन्होंने रौद्र रूप अपनाकर लुटेरों को खुलेआम ललकारा, जिसे देख हमलावर डरकर भाग खड़े हुए. हरजिंद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कदम परिवार की सुरक्षा के लिए उठाया. उन्होंने युवतियों को आत्मरक्षा के लिए 'गतका' सीखने और शस्त्र साथ रखने की नसीहत दी है ताकि वे सुरक्षित रह सकें.

Last Updated:क्राइमवीडियो
Advertisement
X
title=
मामूली टक्‍कर के बाद गाड़ी रुकवाने की कोशिश कर रहा था शख्‍स, कार चालक ने सारी हदें कर दी पार

मामूली टक्‍कर के बाद गाड़ी रुकवाने की कोशिश कर रहा था शख्‍स, कार चालक ने सारी हदें कर दी पार

arw img

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रोड रेज की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. हलसूर इलाके में मामूली बहस के बाद एक कार चालक ने सारी हदें पार कर दीं. कार रुकवाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को चालक ने बोनट पर ही लटका लिया और तेज रफ्तार में करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खौफनाक वीडियो में शख्स जान बचाने के लिए बोनट को कसकर पकड़े नजर आ रहा है. हलसूर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. <br>कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रोड रेज की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. हलसूर इलाके में मामूली बहस के बाद एक कार चालक ने सारी हदें पार कर दीं. कार रुकवाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को चालक ने बोनट पर ही लटका लिया और तेज रफ्तार में करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खौफनाक वीडियो में शख्स जान बचाने के लिए बोनट को कसकर पकड़े नजर आ रहा है. हलसूर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

Last Updated:क्राइमवीडियो
arw img

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में एक युवक के अपहरण की कोशिश की गई. टैक्सी और टू-व्हीलर पर सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने राह चलते युवक को घेर लिया और जबरन गाड़ी में खींचने लगे. बदमाशों ने बीच सड़क पर हमला कर दहशत फैला दी, लेकिन उनकी किस्मत खराब थी. चीख-पुकार सुनकर बहादुर राहगीर मौके पर जमा हो गए और बदमाशों को चुनौती दी. भीड़ का बढ़ता दबाव देख किडनैपर्स के पसीने छूट गए और वे युवक को छोड़कर फरार हो गए. राहगीरों की मुस्तैदी ने एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.<br>बेंगलुरु के बाहरी इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में एक युवक के अपहरण की कोशिश की गई. टैक्सी और टू-व्हीलर पर सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने राह चलते युवक को घेर लिया और जबरन गाड़ी में खींचने लगे. बदमाशों ने बीच सड़क पर हमला कर दहशत फैला दी, लेकिन उनकी किस्मत खराब थी. चीख-पुकार सुनकर बहादुर राहगीर मौके पर जमा हो गए और बदमाशों को चुनौती दी. भीड़ का बढ़ता दबाव देख किडनैपर्स के पसीने छूट गए और वे युवक को छोड़कर फरार हो गए. राहगीरों की मुस्तैदी ने एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Last Updated:क्राइमवीडियो
Advertisement
X
title=
घिनौना सच: बाबा चैतन्यानंद के मठ से सेक्स टॉय और अश्लील CD बरामद, दिल्ली से दुबई तक फैला जाल, VIDEO

घिनौना सच: बाबा चैतन्यानंद के मठ से सेक्स टॉय और अश्लील CD बरामद, दिल्ली से दुबई तक फैला जाल, VIDEO

arw img

दिल्ली से लेकर मुंबई, दुबई, अमेरिका और लंदन तक फैले बाबा चैतन्यानंद उर्फ पार्थसारथी का असली चेहरा सामने आ चुका है. बाबा के मठ से सेक्स टॉय और अश्लील सीडी बरामद होने के बाद एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चला. पुलिस को तीन मोबाइल फोन्स से सैकड़ों विदेशी नंबर्स मिले हैं और शक है कि बाबा किसी बड़े रैकेट से जुड़ा हुआ है. पीड़ित छात्राओं ने बाबा की घिनौनी हरकतों का खुलासा किया है, जिससे पता चलता है कि बाबा कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर का शिकार हो सकता है. बाबा लड़कियों पर दबाव डालकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था और उन्हें डराता-धमकाता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाबा तक सेक्स टॉय और सीडी कौन पहुंचाता था और मठ में क्या वाकई कोई बड़ा रैकेट चल रहा था. बाबा की मानसिक अवस्था को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. बाबा के तीन मोबाइल फोन्स में सैकड़ों विदेशी नंबरों का खुलासा हुआ है और पुलिस जांच कर रही है कि बाबा का दुबई के शेख से क्या कनेक्शन है. पीड़ित लड़कियों के बयानों ने बाबा के चेहरे पर लगा नकाब हटा दिया है.

Last Updated:क्राइमवीडियो
X
title=
अजनबी की मदद पड़ सकती है भारी, यकीन न हो तो ये वीडियो देख लीजिए

घर का दरवाजा खोलते वक्त अजनबी की मदद पड़ सकती है भारी, यकीन न हो तो ये वीडियो देख लीजिए

arw img

महाराष्‍ट्र के नासिक में लूटपाट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नासिक में घर में घुसकर महिला से लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. CCTV कैमरे में दो अज्ञात युवक महिला के घर में घुसकर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक किस तरह से उनकी सोने की चेन लूट कर फरार हो जाते हैं. यह घटना नासिक के पंचवटी इलाके की बताई जा रही है. जानकारी मिलते ही पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Last Updated:क्राइमवीडियो
Advertisement
X
title=
VIDEO: हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का कत्ल कैसे, क्या हुआ था? एक्स्ट्रेस के पिता ने खोले सारे राज

VIDEO: हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का कत्ल कैसे, क्या हुआ था? एक्स्ट्रेस के पिता ने खोले सारे राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के घर पर मातम छा गया है. उनके चचेर भाई की आधी रात को हत्या कर दी गई. दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में पार्किंग विवाद में हुमा कुरैशी के भाई की जान चली गई. यह घटना गुरुरवार रात करीब 11 बजे की है. स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपियों ने हुमा कुरैशी के भाई आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. इस हमले में आसिफ कुरैशी की जान नहीं बच पाई. अब सवाल है कि पूरी वारदात में कैसे-क्या हुआ? इसे लेकर खुद हुमार कुरैशी के पिता ने सबकुछ बताया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि आखिर आधी रात को हुआ क्या था. वीडियो में देखिए कत्ल की पूरी कहानी.

Last Updated:क्राइमवीडियो
X
title=
एक लड़की ने छुड़ाई लड़ाई...गुस्से के साथ लौटा लड़का, फिर ताबड़तोड़ वार

School Video: एक लड़की ने छुड़ाई लड़ाई... गुस्से के साथ लौटा लड़का, बाजू ऊपर कर फिर ताबड़तोड़ वार

arw img

School Murder Video: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 13 साल के बच्चे ने 15 साल के किशोर की हत्‍या कर दी. आरोपी बच्‍चे ने स्कूल में ही किशोर की चाकुओं से गोद कर हत्या कर डाली. बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने का विवाद और पुराने झगड़े की वजह से इस वीभत्‍स हत्‍याकांड को अंजाम दिया गया. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Last Updated:क्राइमवीडियो
Advertisement
X
title=
सिपाही हत्याकांड के बाद नाहल गांव में खौफ का सन्नाटा, पुलिस की दबिश से लोग फरार

सिपाही हत्याकांड के बाद नाहल गांव में खौफ का सन्नाटा, पुलिस की दबिश से लोग फरार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में सिपाही सौरभ हत्याकांड के बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. जुम्मे के दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा और इक्का-दुक्का लोग ही नमाज अदा करने पहुंचे. पुलिस अब तक इस मामले में 11 लोगों को दबिश देकर पकड़ चुकी है, जबकि 4 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. वहीं, 42 लोगों को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है. पुलिस की कार्रवाई से डरकर गांव के अधिकांश लोग फरार हो गए हैं.

Last Updated:क्राइमवीडियो
X
title=
अकाली पार्षद की गोली मारकर हत्या, वीडियो में दिखे दरिंदे

अकाली पार्षद की गोली मारकर हत्या, वीडियो में दिखे दरिंदे

arw img

पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के एक नेता की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जिले के जंडियाला गुरु से पार्षद हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है. छेहरटा साहिब गुरुद्वारा के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके सिर में दो गोलियां मारी गईं. इसका एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आ गया है.

Last Updated:क्राइमवीडियो
Advertisement
X
पुलिस
तस्करी की बाइक खरीदना युवकों को पड़ गया भारी, सीधे पहुंच गए जेल

बाइक से भर रहे थे फर्राटा, पुलिस की पड़ गई नजर, रोका तो खुला ऐसा भेद कि पहुंच गए सीधे हवालात

Written by:
arw img

Bike Smuggler Gang Busted: जमुई में पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है] जो अपने बाइक पर ऑटो का नंबर लगाकर घूम रहे थे. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उन सबको पकड़ा है. उनके पास से पांच बाइक बरामद की गई है. सभी गिरफ्तार युवक जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा उनके पास से पटना से चोरी हुई बाइक बरामद की गई है. गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Last Updated:जमुईक्राइम