Trending:
होमastro
तुला राशि वालों को आज मिलेगा रुका पैसा, प्रेमी जोड़े रहेंगे खुशहाल, जानें उपाय

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों को आज मिलेगा रुका पैसा, छात्र पढ़ने में दें ध्यान, प्रेमी जोड़े रहेंगे खुशहाल, जानें उपाय

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

तुला जातकों के आज के दिन के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप पूरी तरह मेहनत से अपना काम करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आपके जो उच्च सदस्य लोग होंगे उनका....

ख़बरें फटाफट

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज दिन बुधवार तुला राशि के जातक के लिए शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से बढ़िया समय है. आज आपके मन में काफी उत्साह और एक नई ऊर्जा का संचार होगा. इससे आप अपने कार्य को आज बेहतर ढंग से आसानी से निपटाने में आप सफल होंगे. आज के दिन आप गणेश जी के साथ लक्ष्मी जी और विष्णु जी की पूजा करें. इससे अधिक लाभ होगा. आज आपके रुके हुए पैसे स्वतः मिलेंगे. छात्रों को पढ़ने में ध्यान देना होगा. आर्थिक नजरिए से आज तुला राशि के जातकों का समय काफी बढ़िया है. रुके हुए पैसे आने की संभावना बनती दिख रही है. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि भी होगा. अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सामान्य है.

प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप अपने साथी का सहयोग भरपूर प्राप्त करेंगे ऐसा प्रतीत हो रहा है. शादी-शुदा लोगों यानी दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन सुखद है. जीवनसाथी का आज भरपूर सहयोग मिलेगा. भाग्य निर्माण के लिए आज का दिन अनुकूल है. आप आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें और अपने वाणी पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ने का प्रयास करें. ऐसा करना आपके लिए ज्यादा सुखद रहने वाला है.

तुला जातकों के आज के दिन के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप पूरी तरह मेहनत से अपना काम करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आपके जो उच्च सदस्य लोग होंगे उनका सहयोग आपको मिलेगा. नौकरी पेशा वालों के लिए भी आज का दिन सुखद है. अपने से व्यापारिक क्षेत्र में जुड़े व्यक्ति के लिए व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे और उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग व्यापार क्षेत्र में मिलेगा.

विज्ञापन

आज का पंचांग, 17 दिसंबर 2025: बुध प्रदोष, 7 शुभ संयोग, बुधवार व्रत, शिव-गणेश पूजा, भद्रा, जानें आज के सभी मुहूर्त, अशुभ समय

Paush Amavasya Tarot Predictions: पौष अमावस्या इन 3 राशियों के लिए शुभ, पूरी होगी कोई बड़ी इच्छा, लक्ष्मी कृपा से मिलेगी कर्ज से मुक्ति!

आज के दिन करें ये उपाय, मिलेगा लाभ
तुला राशि के जातक आज भगवान गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें. गणेश जी के ऊपर दूर्वा चढ़ाएं. आज आप ओम गन गणपतये नमः मंत्र का जाप या जय श्री लक्ष्मी गणेशाय नमः ओम नमो लक्ष्मी नारायण मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही साथ दीपक का दान करना भी शुभ फल दायक रहेगा. आज अपने लिये भगवा रंग के वस्त्र धारण करें.

About the Author

Rajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट के लिए काम करने का अनुभव है. घटना से ज्यादा उसके पीछे की वजह जानने में हमेशा रुचि रहती है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल