Trending:
होमफोटोउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर
सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

कम बजट में रहना है? सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेस्ट

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Affordable rooms for rent in Sultanpur: अगर आप सुल्तानपुर में रहते हैं या यहां नए आए हैं, तो सस्ते और सुविधाजनक किराए के कमरे की तलाश आपके लिए अहम हो सकती है. शहर में कुछ ऐसी कॉलोनियां हैं जहां कम बजट में कमरा मिल जाता है और बाजार, स्कूल व जरूरी सुविधाएं भी पास में है. बढ़ैयावीर, कुड़वार नाका, दरियापुर, सिविल लाइन के आसपास और चौक क्षेत्र के पास छोटे कमरे 2500 से 5000 रुपये महीने तक मिल जाते है. सुविधाओं और लोकेशन के अनुसार किराया अलग-अलग हो सकता है. छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए ये इलाके बेहतर माने जाते है. कमरा लेने से पहले पानी, बिजली और सुरक्षा की व्यवस्था जरूर जांच लें.

विज्ञापन
1/5
स्थानीय निवासी सविता लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताती है कि सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के ठीक बगल एक रुद्र नगर मोहल्ला है. यदि इस मोहल्ले के इतिहास के बारे में बात करें तो सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले के राजा रुद्र प्रताप शाही द्वारा रुद्र नगर मोहल्ले को बसाया गया था. यह मोहल्ला लगभग डेढ़ सौ वर्षो से भी अधिक पुराना है. रेलवे स्टेशन के बगल स्थित होने के कारण यह मोहल्ला भी काफी सस्ता मोहल्ला माना जाता है. इस मोहल्ले में सस्ते कमरे मिल जाते हैं.
2/5
सुल्तानपुर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जो महंगाई के दृष्टिकोण से काफी अहम माने जाते है. उन्हीं में एक मोहल्ला राईन नगर भी है जो दरियापुर के बगल स्थित है. इस मोहल्ले में 5000 से अधिक की आबादी रहती है. सस्ते कमरों और अन्य सामान के दृष्टिकोण से यह मोहल्ला काफी अहम माना जाता है. यहां पर रहने वाले लोग सामान सस्ता प्राप्त करते हैं और कमरा भी सस्ते में मिल जाता है.
विज्ञापन
3/5
सुल्तानपुर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जो महंगाई के दृष्टिकोण से काफी अहम माने जाते हैं. उन्हीं में एक मोहल्ला राईन नगर भी है जो दरियापुर के बगल स्थित है. इस मोहल्ले में 5000 से अधिक की आबादी रहती है. सस्ते कमरों और अन्य सामान के दृष्टिकोण से यह मोहल्ला काफी अहम माना जाता है. यहां पर रहने वाले लोग सामान सस्ता प्राप्त करते हैं और कमरा भी सस्ते में मिल जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
सुल्तानपुर शहर का प्राचीन और प्रतिष्ठित इलाका विवेक नगर अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ बेहतर सस्ते सामान के लिए भी जाना जाता है. रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होने के कारण अन्य मोहल्लों की अपेक्षा विवेक नगर को शहर के सुरक्षित और सस्ते मोहल्लों में एक माना जाता है.
5/5
सुल्तानपुर शहर में घासीगंज मोहल्ला एक ऐसा मोहल्ला है जिसे यदि विकास के तौर पर देखा जाए तो उतना अधिक डेवलप नहीं है. शायद यही वजह है कि घासीगंज मोहल्ला उन मोहल्लों की अपेक्षा काफी सस्ता है. यहां पर अभी मकान बन रहे हैं और मोहल्ला डेवलप हो रहा है. ऐसे में यहां पर किराए पर सस्ते कमरे मिल जाते हैं और गांव से नजदीक होने की वजह से यहां पर सब्जियां और अन्य सामान भी सस्ता मिल जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल