Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमक्रिकेट
'बाबर को कप्तानी से हटाओ क्योंकि...' दिग्गज बोला- इस खिलाड़ी को कमान सौंपो

'बाबर आजम को कप्तानी से हटाओ क्योंकि...' दिग्गज ने की रोहित-विराट के दुश्मन को कप्तान बनाने की वकालत

Written by:
Last Updated:

Babar Azam Captaincy : अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान के एक पूर्व तेज गेंदबाज ने साफ कहा है कि बाबर आजम को कप्तानी से हटा देना चाहिए और उनकी जगह गेंदबाज को कप्तान बनाना चाहिए क्योंकि वो पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. पाकिस्तान की वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी हार के बाद देश में हाहाकार मचा हुआ है. पूर्व दिग्गज टीम की हार के लिए कप्तान बाबर आजम को दोषी ठहरा रहे. पाकिस्तान के कुछ पूर्व दिग्गजों ने बाबर आजम को हटाकर शाहीन अफरीदी को टीम का कप्तान बनाने की वकालत की है. इसमें आकिब जावेद का नाम सबसे आगे है. बता दें कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में 2 विकेट से हराया था. अफगानिस्तान ने बड़ी आसानी से 283 रन का टारगेट हासिल कर लिया था. इब्राहिम जादरान ने मैच विनिंग पारी खेली थी.

पूर्व दिग्गज ने बाबर आजम को हटाकर युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने की बात कही है .AP

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आकिब के हवाले से कहा कि बाबर की जगह शाहीन शाह अफरीदी को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान का कप्तान बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शाहीन पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य हैं. बाबर व्हाइट बॉल क्रिकेट में खुद को अच्छा कप्तान साबित करने में नाकाम रहे हैं.

आकिब जावेद, जो पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स के निदेशक और मुख्य कोच हैं, जिसके लिए शाहीन, हारिस रऊफ, फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक खेलते हैं, ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रऊफ को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों को फटकार लगाई. सिर्फ आकिब जावेद ही नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद वसीम अकरम, मोईन खान, शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक जैसे दिग्गजों ने भी पाकिस्तान टीम को लताड़ा था और बाबर आजम को हटाने की वकालत की थी.

विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया का ‘इंग्लिश इम्तिहान’, शमी ने बढ़ाया रोहित का सिरदर्द, क्या देंगे दोस्त की कुर्बानी?

पाकिस्तान को अगर अब विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने चारों मैच जीतने होंगे. इसके अलावा उसे बाकी टीमों के नतीजे के अपने हक में रहने की भी दुआ करनी होगी.

About the Author

Saurabh Mishra
पत्रकारिता में 15 साल पूरे हो चुके हैं. देवी अहिल्या विश्व विद्यालय से मास्टर्स डिग्री. शुरुआत स्पोर्ट्स से हुई. पहले कुछ साल टीवी चैनलों के लिए काम किया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कई सीरीज कवर कीं. इसके बाद डिजिटल मीडिया की दुनिया में एंट्री की. नई दुनिया, दैनिक भास्कर से सफर तय करते हुए न्यूज18हिंदी पहुंचे. खेलों में खासकर क्रिकेट, हॉकी में दिलचस्पी. एनबीए भी पसंद है.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल