Trending:
होमक्रिकेट
VIDEO: नेपाल के बैटर ने रचा इतिहास, 6 बॉल पर ठोके 6 लगातार छक्के

VIDEO: नेपाल के बैटर ने रचा इतिहास, 6 बॉल पर ठोके 6 लगातार छक्के, युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी

Written by:
Last Updated:

युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था. अब इस लिस्ट में नेपाल के एक बैटर का नाम भी शामिल हो चुका है. दीपेंद्र सिंह ने कतर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ओवर में छह छक्के जमाकर टीम के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बैटर बन गए हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है. इसकी वजह है दे दना दन छक्कों की बौछार करने वाले बैटर. युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था. अब इस लिस्ट में नेपाल के एक बैटर का नाम भी शामिल हो चुका है. दीपेंद्र सिंह ने कतर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ओवर में छह छक्के जमाकर टीम के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बैटर बन गए हैं.

Dipendra Singh Airee ने एक ओवर में ठोके 6 लगातार छक्के-NEPAL CRICKET X

विज्ञापन

नेपाल और कतर के बाद एसीसी प्रीमियर कप के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान इस टूर्नामेंट की तरफ खींच लिया. शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरे नेपाल ने 7 विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें दीपेंद्र सिंह ऐरी की नाबाद 64 रन की पारी अहम रही. इस बैटर ने कतर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक ओवर में लगातार 6 छक्के के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की.

विज्ञापन


दीपेंद्र का तूफानी रिकॉर्ड
नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी अब टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में लगातार एक ओवर में छह छक्के मारने वाले बैटर बन गए हैं. 21 बॉल पर 7 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेलने वाले दीपेंद्र ने कतर के कामरान खान को ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए. पारी के 19वें ओवर में उन्होंने यह कमाल किया. 19वें ओवर तक 7 विकेट पर 174 रन बनाने वाले नेपाल ने पारी खत्म होने के बाद 210 रन बना डाले.

6 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 लगातार छक्के जमाए थे. इसके बाद 2021 में यही कमाल वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ किया था. अब नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने कतर के साथ खेलते हुए ओवर में 6 छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन

About the Author

Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूबर 2022 से News18 Hindi का हिस्सा हूं. ईमेल आईडी Viplove.Kumar@nw18.com पर संपर्क कर सकते हैं.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल