Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमखेलक्रिकेट
जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, चौके पर चौका

Harshit Rana: जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम हुए गौतम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, लगाई चौकों की झड़ी

Written by:
Agency:News18.com
Last Updated:

IND vs AUS Harshit Rana: एडम जम्पा को एक ही ओवर में तीन चौके लगाते हुए हर्षित राणा ने भारत का स्कोर 264 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत का स्कोर 264 रन तक पहुंचाने में जितना योगदान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों का था, उतना ही नौवें नंबर पर उतरे हर्षित राणा का भी था. राणा भले ही बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो, लेकिन बल्ले से उन्होंने बड़ा योगदान दिया. अगर राणा और अर्शदीप की पार्टनरशिप नहीं होती तो भारत इस टोटल तक कभी नहीं पहुंच पाता.

हर्षित राणा का शानदार कैमियो

विज्ञापन

18 गेंद में नाबाद 24 रन
हर्षित राणा ने 18 गेंद में 24 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें एडम जम्पा के एक ही ओवर में तीन चौके भी शामिल थे. हर्षित राणा ने कमजोर गेंदों को बिलकुल भी नहीं बख्शा. लंबी-चौड़ी डिल डौल वाले राणा ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए स्पिनर जम्पा को तीन करारे चौके जमाए. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि दुनिया के टॉप स्पिनर्स में शुमार एडम जम्पा मैच में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे. 10 ओवर में 60 रन खर्च करते हुए उन्होंने श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे बल्लेबाजों को आउट कर भारत की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी.

IND vs AUS: विराट कोहली का करियर खत्म! कभी भी ले सकते हैं संन्यास, आउट होने के बाद किया इशारा

विज्ञापन

रोहित-अय्यर की फिफ्टी से 264 तक पहुंचा भारत
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के 73 और श्रेयस अय्यर की 61 रन की पारी के बूते नौ विकेट पर 264 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 44 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा के चार विकेट के अलावा जेवियर बार्टलेट ने तीन विकेट चटकाए. मिचेल स्टार्क ने भी दो विकेट हासिल किए.

गौतम गंभीर पर लगते हैं राणा का पक्ष लेने का आरोप
हर्षित राणा ही वह खिलाड़ी हैं, जिनकी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर पर अक्सर पक्षपात के आरोप लगते हैं. क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ी तो यहां तक सवाल पूछ डालते हैं कि क्या राणा का सिलेक्शन दिल्ली और केकेआर कोटा के तहत होता है? इस मैच में भी कुलदीप यादव को जब एकबार फिर जगह नहीं मिली तो राणा की जगह पर सवाल उठाए गए.

About the Author

Anshul Talmale
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया, अमर उजाला, टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं. माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय, भोपाल से पढ़ाई.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल