Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमक्रिकेट
107 रन का टारगेट, फिर भी डरी हुई है न्यूजीलैंड की टीम, जजमेंट डे से पहले...

107 रन का टारगेट, फिर भी डरी हुई है न्यूजीलैंड की टीम, जजमेंट डे से पहले कीवी पेसर का बयान वायरल

Written by:
Last Updated:

भारत ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट दिया है. बैंगलुरु टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन भारत के सामने अपने इस छोट से लक्ष्य को बचाने की चुनौती होगी. पहली बार भारत दौरे पर आए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरूके का कहना है कि बेशक लक्ष्य छोटा है लेकिन वर्ल्ड क्लास भारतीय टीम के सामने इस हासिल करना आसान नहीं होगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. पहली बार भारत दौरे पर आएपेसर विलियम ओरूके का कहना है कि बेशक टारगेट बहुत छोटा है लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हासिल करना आसान नहीं है. भारत ने बैंगलुरू टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य दिया है. न्यूजीलैंड की टीम पिछले 36 साल में पहली बार भारत में टेस्ट मैच जीतने के करीब पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को दूसरी पारी में 462 रन पर आउट कर दिया जिसमें ओरूरके और साथी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने मिलकर छह विकेट लिए.

भारतीय पारी को सस्ते में समेटन में ओरूके ने अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

विलियम ओररूके (William ORourke) ने दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां से जीतना आसान है. हमारे खिलाफ एक विश्व स्तरीय टीम है. लेकिन हमें कल मैदान पर जाने के लिए आत्मविश्वास से भरे रहना होगा. उम्मीद कर रहा हूं कि कल बारिश नहीं होगी और हमें यह असाधारण जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा.’ ओरूके ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की गति और उछाल के कारण भारत में उनका पहला मैच अभी तक शानदार रहा है.

विज्ञापन

99 के फेर में फंसे ऋषभ पंत… फिर भी तोड़ डाला धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने भारत के नंबर वन विकेटकीपर

IND vs NZ: 20 साल पुराना वो गेम प्लान… टीम इंडिया को दिलाएगी जीत? 107 के स्कोर पर किया था उलटफेर

‘यहां यह मेरा पहला मैच था’
बकौल विलियम ओरूके, ‘यहां यह मेरा पहला मैच था. हमने यहां आने से पहले जो उम्मीद की थी, इससे पिच पर थोड़ा अधिक उछाल और गति थी. यह निश्चित तौर पर मेरे जैसे गेंदबाज के मुफीद है.’ पहली पारी में विराट कोहली को आउट करने वाले ओरूरके ने उनके विकेट का विशेष उल्लेख किया. ओरूरके ने कहा, ‘क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक को आउट करना निश्चित रूप से बहुत खास है. निश्चित रूप से आप इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देख रहे हो. इसलिए यहां आकर उनका विकेट लेना शानदार रहा.’

विज्ञापन

‘सरफराज और पंत ने न्यूजीलैंड पर दबाव डाला’
इस 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि सरफराज खान (150) और ऋषभ पंत (99) ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पर काफी दबाव डाला. भारतीय टीम टेस्ट में 107 रन लक्ष्य को डिफेंड कर चुकी है. ऐसे में उसे पता है कि किस तरह छोटे टारगेट का बचाव करना है.

About the Author

Kamlesh Rai
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से न्यूज18हिंदी में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. News18Hindi से पहले आईएएनएस, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, क्रिकेट कंट्री/ इंडिया डॉट कॉम और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में काम किया. कुछ जानना-बताना हो तो kamlesh.rai@nw18.com पर बतिया सकते हैं. सोशल मीडिया पर Twitter: Kamlesh084, Instagram:kamlesh.rai.961 और FB:https://www.facebook.com/kamlesh.rai.961 पर संपर्क कर सकते हैं.
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल