Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमखेलक्रिकेट
जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' वर्ल्ड रिकॉर्ड! तिलक-पांड्या की आतिशबाजी

जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' वर्ल्ड रिकॉर्ड! तिलक और पांड्या की आतिशबाजी से दहली चेन्नई

Last Updated:

Zimbabwe becomes first team in the world to concede 250+ runs in successive T20I innings: चेपॉक के मैदान पर टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाया. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत ने न केवल टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बल्कि विपक्षी टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज कर दिया. जिम्बाब्वे अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में 250+ रन लुटाए हैं. अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी और हार्दिक पांड्या के आखिरी गेंद पर जड़े छक्के ने जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है. अब 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में होने वाला महामुकाबला एक 'वर्चुअल नॉकआउट' बन चुका है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. चेपॉक का ऐतिहासिक मैदान और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला. एक ओर टीम इंडिया अपनी धाक जमाने उतरी थी, तो दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई थी. लेकिन इस मैच के खत्म होते-होते जिम्बाब्वे के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी. जिम्बाब्वे दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विपक्षी टीम को 250 से अधिक रन बनाने का मौका दिया.

जिम्बाब्वे ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सिकंदर रजा का फैसला आत्मघाती साबित हुआ. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को निशाने पर लिया. दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेलकर रन गति को कम नहीं होने दिया.

विज्ञापन
जिम्बाब्वे ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

15 मैच… 14 जीत, टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान का जलवा, हिटमैन छूट गए पीछे, विलियम्सन के बराबर पहुंचे मार्करम

दक्षिण अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले, जिम्बाब्वे-विंडीज को हराओ, सेमीफाइनल का टिकट कटाओ

पारी के अंत में तिलक वर्मा (16 गेंदों में नाबाद 44) और हार्दिक पांड्या (23 गेंदों में 50) ने तबाही मचा दी. हार्दिक ने पारी की आखिरी गेंद पर ब्रैड इवांस को छक्का जड़कर न केवल अपना अर्धशतक पूरा किया, बल्कि भारत का स्कोर 256/4 तक पहुंचा दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का शर्मनाक रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के लिए यह जख्म इसलिए गहरा है क्योंकि ठीक चार दिन पहले, 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने उनके खिलाफ 254/6 का विशाल स्कोर बनाया था. लगातार दो मैचों में 250+ रन लुटाना किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक बुरा सपना है. जिम्बाब्वे के गेंदबाज चेन्नई की सपाट पिच और भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामकता के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए.

सेमीफाइनल का समीकरण और भारत-वेस्टइंडीज की जंग
भारत द्वारा दिए गए 257 रनों के लक्ष्य (256/4) का पीछा करना जिम्बाब्वे के लिए लगभग नामुमकिन है. इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो जाएगा. लेकिन इस नतीजे ने टूर्नामेंट के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया है. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला एक ‘वर्चुअल नॉकआउट’ बन गया है. सुपर-8 के ग्रुप-1 से जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी. भारतीय फैंस के लिए यह खुशी की बात है कि उनकी टीम सही समय पर अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आई है.

विज्ञापन

About the Author

Kamlesh Rai
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से न्यूज18हिंदी में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. News18Hindi से पहले आईएएनएस, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, क्रिकेट कंट्री/ इंडिया डॉट कॉम और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में काम किया. कुछ जानना-बताना हो तो kamlesh.rai@nw18.com पर बतिया सकते हैं. सोशल मीडिया पर Twitter: Kamlesh084, Instagram:kamlesh.rai.961 और FB:https://www.facebook.com/kamlesh.rai.961 पर संपर्क कर सकते हैं.
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल