Trending:
होमखेलक्रिकेट
वनडे सीरीज के लिए बदल गए कप्तान... पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से घमासान

वनडे सीरीज के लिए बदल गए कप्तान... पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से घमासान, बाबर-रिजवान को दिखाना होगा दम

Written by:
Last Updated:

PAK vs SA ODI Series Live Streaming: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नए कप्तान की अगुआई में उतरेगी. सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी. अब दोनों टीमें वनडे में भिड़ेंगी. तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार (4 नवंबर) को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग भारत में कहां देख सकते हैं. आइए जानते हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन
हाइलाइट्स

नई दिल्ली. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार से हो रही है.दोनों टीमें 4 नवंबर को पहले वनडे में फैसलाबाद में भिड़ेंगी.पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी करेंगे वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मैथ्यू ब्रिट्जे होंगे. दोनों टीमें जब टी20 सीरीज में टकराई थीं, उस समय दोनों के कप्तान अलग थे. अब टी20 सीरीज में भी दोनों टीमों के कप्तान अलग अलग हैं. पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी. तक पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा था वहीं दक्षिण अफ्रीका की कमान डेवोन फरेरा के हाथों में थी.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज.

विज्ञापन

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका (Pakistan vs South Africa ODI) के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट भारत में नहीं देख पाएंगे. इसका लाइव प्रसारण भारत में किसी टीवी चैनल पर नहीं होगा. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग को आप यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स टीवी (Sports TV) पर देख सकते हैं. इस मुकाबले में टॉस दोपहर 3 बजे होगा जबकि मुकाबले में पहली गेंद भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे फेंकी जाएगी. वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद रिजवान जैसे धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हुई है जिनसे पिछले महीने वनडे की कप्तानी छीन ली गई थी.

विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज.

Indian Women cricket team next series schedule: विश्व कप खत्म… भारतीय टीम अगली सीरीज कब और कहां खेलेगी, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

स्मृति मंधाना से लेकर हरमनप्रीत कौर तक… 3 भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, जिनकी नेटवर्थ जानकर चौंधिया जाएंगी आंखें

बाबर-रिजवान पर होगी निगाहें
बाबर आजम ने टी20 सीरीज में एक अर्धशतक जड़कर लय में आने के संकेत दिए थे. बाबर की लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई थी. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुके बाबर वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. रिजवान भी अपनी बैटिंग से आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे. दक्षिण अफ्रीकी की टीम में विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक जैसा स्टार खिलाड़ी शामिल है.

विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान: सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह, अबरार अहमद.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, लिजाद विलियम्स, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

About the Author

Kamlesh Rai
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से न्यूज18हिंदी में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. News18Hindi से पहले आईएएनएस, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, क्रिकेट कंट्री/ इंडिया डॉट कॉम और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में काम किया. कुछ जानना-बताना हो तो kamlesh.rai@nw18.com पर बतिया सकते हैं. सोशल मीडिया पर Twitter: Kamlesh084, Instagram:kamlesh.rai.961 और FB:https://www.facebook.com/kamlesh.rai.961 पर संपर्क कर सकते हैं.
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें

फोटो

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल