Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमक्रिकेट
IPL से पहले फॉर्म में दिल्ली का गेंदबाज, रणजी में 4 विकेट लेकर मचाई तबाही

IPL से पहले फॉर्म में दिल्ली का गेंदबाज, रणजी में 4 विकेट लेकर मचाई तबाही, दिलाई जीत

Written by:
Last Updated:

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) ग्रुप स्टेज का 43वां मैच राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के एक गेंदबाज ने महाराष्ट्र के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज राजस्थान टीम को जीत दिला दी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) ग्रुप स्टेज का 43वां मैच राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच खेला गया. पहली इनिंग में फ्लॉप होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के एक गेंदबाज ने दूसरी इनिंग में राजस्थान के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने महाराष्ट्र के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज टीम को जीत दिला दी. हम बात कर रहे खलील अहमद की. जो राजस्थान के लिए खेलते हैं.

IPL से पहले फॉर्म में दिल्ली का गेंदबाज. ANI

महाराष्ट्र की टीम दूसरी इनिंग में 270 रन ही बना सकी. खलील अहमद ने महाराष्ट्र के कुल 4 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. खलील ने सबसे पहले अंकित बावने को चलता किया. इसके बाद खलील ने केदार जाधव, हितेश वालुंग्ज और प्रशांत सोलंकी का भी विकेट लिया. इस तरह खलील ने कुल 4 खिलाड़ियों को सस्ते में आउट किया.

विज्ञापन

सुनील गावस्कर का बयान, कहा- भारत के खिलाफ नहीं आएगा बैजबॉल काम, काउंटर करने के लिए ये दिग्गज काफी

विज्ञापन

महाराष्ट्र की टीम 106 रनों से आगे चल रही थी. ऐसे में राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ 106 की ही ज़रूरत थी. राजस्थान ने चेज करते हुए बिना विकेट गवाएं ही 10 विकेटट से जीत हासिल कर ली. ओपनिंग करने उतरे अभिजीत तोमर ने 53 और यश कोठारी ने 52 रन बनाए.

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने किया हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी को स्क्वॉड में किया शामिल

विज्ञापन

खलील अहमद करीब 5 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 11 वनडे में कुल 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 14 मैचों में कुल 13 विकेट लिए हैं. खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें फिर टीम इंडिया में मौका नहीं मिला. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलता है या नहीं.

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल