IPL 2024: 8 पारी.. 3 अर्धशतक.. ऋषभ पंत की टीम का बड़ा फेरबदल, बल्ले के शोर से भी लाज नहीं बचा पाया बैटर
IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर रही हैं. इस बीच ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला ले लिया है. दिल्ली की टीम ने मनीष पांडे को रिलीज करने का फैसला किया है जो घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाते नजर आ रहे थे.
- आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा.
- दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन और रिलीज प्लयेर्स की लिस्ट जारी कर दी है.
नई दिल्ली. आईपीएल- (IPL 2024) के लिए माहौल गर्म हो चुका है. अगले महीने 19 तारीख को मिनी ऑक्शन है, उससे पहले सभी टीमें अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने में जुटी हुई हैं. इस बीच ऋषभ पंत की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए बड़ा फेरबदल कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने मनीष पांडे (Manish Pandey) को रिलीज करने का फैसला किया है जो घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते दिख रहे थे. हालांकि, आईपीएल 2023 में अपनी फॉर्म से जूझते दिख रहे थे.
मनीष पांडे ने 15 नवंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में ही कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा उन्होंने घरेलू टी20 मुकाबलों में भी अच्छी बल्लेबाजी की. मनीष की आखिरी 6 टी20 पारियों की बात करें तो उन्होंने 148 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं. उन्होंने एक मैच में 50 जबकि एक बार 56 रन की नाबाद पारी को अंजाम दिया. अब देखना होगा अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन में उनपर कोई टीम भरोसा दिखाती है या नहीं.
IPL 2023 में किया था निराश
मनीष पांडे ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश किया था. उन्होंने इस दौरान 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने महज 1 अर्धशतक बनाया. उनके नाम केवल 160 रन दर्ज थे. 2022 में मनीष पांडे को लखनऊ ने लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च करके अपने खेमें में शामिल किया था. इसके बाद 2023 में उन्हें लखनऊ ने रिलीज किया और दिल्ली ने अपने खेमें में शामिल किया था.
दिल्ली के रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट
1. राईली रूसो
2. चेतन सकारिया
3. रोवमैन पॉवेल
4. मनीष पांडे
5. फिल साल्ट
6. मुश्ताफिजुर रहमान
7. कमलेश नागरकोटि
8. रिपल पटेल
9. सरफराज खान
10. अमन खान
11. प्रियम गर्ग
12. जॉन्सन चार्ल्स
