Trending:
होमखेलक्रिकेट
रोहित के घरेलू क्रिकेट खेलने पर सस्पेंस, MCA अधिकारी के इस बयान ने मचाई खबबली

रोहित शर्मा के घरेलू क्रिकेट खेलने पर सस्पेंस, MCA अधिकारी के इस बयान ने मचाई खलबली

Written by:
Agency:News18.com
Last Updated:

Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इस बारे में उन्होंने अब तक मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से कोई बातचीत नहीं की है. पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक हिटमैन ने अपनी उपलब्धता पर मुहर लगा दी थी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

मुंबई: हो सकता है कि रोहित शर्मा के घरेलू क्रिकेट खेलने की बात झूठी साबित हो जाए! अगर ऐसा हुआ तो इस दिग्गज ओपनर के फैंस मायूस हो जाएंगे. दरअसल, 24 घंटे पहले एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि हिटमैन ने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए सहमति जता दी है. मगर अब ताजा खबरों के मुताबिक हिटमैन की ओर से इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को तैयार

विज्ञापन

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक अधिकारी ने बुधवार को इस तरह की तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अभी तक अपनी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

पाकिस्तान छोड़ोगे तो अंजाम भुगतना होगा…आत्मघाती धमाके के बाद अपने ही क्रिकेटर्स को धमका रहा श्रीलंका बोर्ड

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने रोहित और विराट कोहली दोनों को बता दिया है कि अगर भारतीय वनडे टीम में सिलेक्ट होना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया:

विज्ञापन

बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. चूंकि वे दोनों दो प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं इसलिए मैच के लिए फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा.

तीन मार्च 2009 की सर्द सुबह, जब लाहौर स्टेडियम की ओर बढ़ रहे श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारतीय बोर्ड के निर्देश के बाद रोहित शर्मा मुंबई में एमसीए के बीकेसी सेंटर में नियमित रूप से ट्रेनिंग कर रहे हैं. उस रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि रोहित न सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना चाहते हैं बल्कि वह इस महीने के अंत में शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी भाग लेने पर विचार कर रहे हैं.

दूसरी ओर विजय हजारे ट्रॉफी 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी, जिसके नॉकआउट मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होंगे.

रोहित और विराट दोनों टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स के 30 नवंबर से रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में भारतीय टीम में लौटने की उम्मीद है. श्रृंखला का दूसरा और तीसरा एकदिवसीय मैच क्रमशः 3 और 6 दिसंबर को रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

About the Author

Anshul Talmale
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया, अमर उजाला, टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं. माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय, भोपाल से पढ़ाई.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल