Trending:
होमक्रिकेट
विदेशी लीग में खेलेगा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, इस टीम के साथ जुड़ेगा

विदेशी लीग में खेलेगा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, इस टीम के साथ जुड़ेगा, हाल में किया था टी20 डेब्यू

Written by:
Last Updated:

गुजरात टाइटंस और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी साई सुदर्शन अगले दो इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेलते दिखेंगे. वह सरे की टीम के साथ जुड़ गए हैं. सुदर्शन साल 2022 में पहली बार आईपीएल के दौरान चर्चा में आए थे.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

लंदन. भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) अगले दो इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में सरे (Surrey) के लिए खेलेंगे. क्लब ने बुधवार को यह घोषणा की. सुदर्शन गुरुवार को ओवल में लंकाशायर के खिलाफ मैच के साथ अपने संक्षिप्त काउंटी कार्यकाल की शुरुआत करेंगे और फिर अगले सप्ताह ट्रेंट ब्रिज में नॉटिंघमशर के खिलाफ खेलेंगे. हाल में साई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था.

साईं सुदर्शन काउंटी क्रिकेट में खेलेगा. AFP

इसके बाद तमिलनाडु का यह बल्लेबाज पांच सितंबर से बेंगलुरू और अनंतपुर में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में भाग लेने के लिए भारत लौट आएगा. सुदर्शन टीम सी का हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व रुतुराज गायकवाड़ करेंगे. सरे वर्तमान में डिवीजन वन तालिका में शीर्ष पर है और अपने लगातार तीसरे काउंटी खिताब पर नजर लगाए हुए है.

विज्ञापन

काउंटी में नहीं खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा, ससेक्स ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, कोच बोले- हमारे लिए आसान नहीं

विज्ञापन

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने जून में ओवल में एसेक्स के खिलाफ सरे के पिछले चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया था. वह सितंबर 2023 में भी सरे के लिए दो मैच खेले थे. घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की ओर से खेलने वाले साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. सुदर्शन साल 2022 में पहली बार आईपीएल के दौरान चर्चा में आए थे.

उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. उन्होंने 5 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 145 रन बनाए थे. सुदर्शन की इस बेहतरीन प्रतिभा को देखते हुए गुजरात टाइटंस ने उन्हें आईपीएल 2023 के लिए रीटेन कर लिया. इस लेफ्ट हैंड बैटर ने आईपीएल के 16वें सीजन में भी जबरदस्त प्रदर्शन से समां बांध दिया.

About the Author

Satyam Sengar
Contact: satyam.sengar@nw18.com
और पढ़ें

फोटो

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'जो मांगी वह पूरा हुआ, इसलिए पैदल आ रहे', खाटूश्याम मेले में उमड़ा जनसैलाब

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल