Trending:
होमताजा खबरराजस्थानजयपुर
'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी, किरोड़ी लाल मीणा ने किया पलटवार

Written by:
Last Updated:

Rajasthan Vidhansabha Madan Dilawar And Govind Dotasara : राजस्थान विधानसभा में मदन दिलावर के दूध वाले बयान पर गोविंद सिंह डोटासरा, किरोड़ी लाल मीणा और जोगाराम पटेल के बीच तंज और जवाबी तंज से माहौल हल्का और राजनीतिक हो गया. दरअसल तीन दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान ने पहले ही चर्चा छेड़ रखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाय का दूध बुद्धिमान बनाता है जबकि भैंस का दूध पीने वाला व्यक्ति सुस्त हो सकता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

जयपुर. राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों सिर्फ आंकड़ों और योजनाओं की बात तक सीमित नहीं है. सदन के भीतर अब बयान, तंज और जवाबी तंज का दौर भी तेज हो गया है. पंचायतीराज विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन बहस अचानक एक अलग दिशा में चली गई जब दूध को लेकर शुरू हुई राजनीतिक टिप्पणी ने माहौल को हल्का भी किया और गरम भी.

विज्ञापन

दरअसल तीन दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान ने पहले ही चर्चा छेड़ रखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाय का दूध बुद्धिमान बनाता है जबकि भैंस का दूध पीने वाला व्यक्ति सुस्त हो सकता है. उसी बयान को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने मौका पकड़ लिया और चर्चा के बीच मुद्दा उठाते हुए तंज कस दिया.

डोटासरा का सवाल, मीणा का जवाब
चर्चा के दौरान विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री के बयान का जिक्र करते हुए किरोड़ी लाल मीणा से सवाल कर दिया. उन्होंने पूछा कि जब आप संघ की शाखा में जाते थे तो वहां आपको गाय का दूध पिलाया जाता था या भैंस का. इस सवाल के जवाब में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वहां दूध पिलाया जाता है रानी लक्ष्मीबाई का. इस पर डोटासरा ने हल्के अंदाज में कहा कि बात जमी नहीं. माहौल में हल्की मुस्कान भी दिखी, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई.

जवाब में इतिहास और राष्ट्रभक्ति
किरोड़ी लाल मीणा ने फिर खड़े होकर कहा कि शाखा में तेजाजी, चंद्रशेखर, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, तिलक और सरदार पटेल जैसे महान लोगों का दूध पिलाया जाता है. उनका कहना था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में राष्ट्रभक्ति सिखाई जाती है और उनका मकसद राष्ट्र की सेवा करना है, पद के पीछे भागना नहीं. इस पर डोटासरा ने तेजाजी का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमारे लोक देवता हैं और हम भी उनकी पूजा करते हैं. लेकिन उन्होंने फिर सवाल दोहराया कि पहले यह टेस्ट होना चाहिए कि हमारे पंचायतीराज और शिक्षा मंत्री गाय का दूध पीकर बड़े हुए हैं या भैंस का.

विज्ञापन

इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस तरह की चर्चा पर आपत्ति जताई और कहा कि यह किस तरह की बहस हो रही है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दे से भटकने जैसा है और इसे अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

दूध से शुरू, राजनीति पर खत्म
पूरा घटनाक्रम एक तरह से शिक्षा मंत्री के पुराने बयान से जुड़ा हुआ था, जिसने पहले ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी. विधानसभा के भीतर यह मुद्दा हल्के अंदाज में आया, लेकिन राजनीतिक तल्खी भी साफ दिखी. आखिर में यह बहस सिर्फ दूध पर नहीं रही, बल्कि विचारधारा, परंपरा और राष्ट्रभक्ति की बात तक पहुंच गई. सदन में कुछ देर तक इस पर नोकझोंक चलती रही, जिससे माहौल हल्का भी हुआ और राजनीतिक संदेश भी साफ गया कि बयान अब सदन तक असर दिखा रहे हैं.

विज्ञापन

About the Author

Anand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कलम और खबरी दिमाग ने पैरों को दिल्ली की राह दिखाई. भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया. अमर उजाला से शुरू हुआ सफर, फिर दि लल्लनटॉप में भदेस और चुटीली पत्रकारिता का तड़का लगाया. इसके बाद दैनिक जागरण के गलियारे नापे. अब ठौर बना है नेटवर्क18 समूह, जहां न्यूज18 राजस्थान टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं. संवाद के लिए पता है- anandpandeyiris@gmail.com
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल