न हार्दिक और न ही जसप्रीत बुमराह! शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के बाद भारत ने इस खिलाड़ी को बनाया उप-कप्तान
India Appoint New Vice-Captain After Dropping Gill For T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल होने वाले T20 World Cup 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की. टीम में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी होने के बाद भी अक्षर पटेल उप कप्तान बनाया गया.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस दिन का इंतजार था वो आ गया. चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की. हालांकि जैसी टीम का ऐलान किया उसने हैरान कर दिया. अचानक शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान बनाए जाने के बाद से लगातार मौका दिए जाने से सबको उम्मीद थी उनको मेगा टूर्नामेंट में जरूर मौका दिया जाएगा. सलेक्टर्स ने मैच विनर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को नहीं बल्कि अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया और सैयद मुश्ताक अली में धमाका करने वाले ईशान किशन को एंट्री मिली.
शुभमन गिल को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है जबकि इशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में वापसी की है. बीसीसीआई ने यह भी बताया कि यही टीम 21 से 31 जनवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी.
गंभीर को अक्षर पर भरोसा
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर काफी भरोसा है. स्पिन गेंदबाजी के अलावा वो बल्लेबाजी में भी दम दिखाते हैं. बल्लेबाजी क्रम में मैच के दौरान प्रमोशन देकर कई बार गंभीर ने अक्षर को उतारा है. अपने कोच को भरोसे को सही साबित करते हुए उन्होंने मुश्किल में रन भी बनाए हैं. अक्षर पटेल ने अब तक 85 टी20 इंटरनेशनल में 681 रन बनाए हैं जबकि 82 विकेट भी चटकाए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, इशान किशन
