Trending:
होमखेलक्रिकेट
कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

Last Updated:

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन
हाइलाइट्स

नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले ने सेमीफाइनल की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के भारी अंतर से तो हरा दिया, लेकिन इस बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम की राह अभी भी कांटों भरी है. आइए समझते हैं कि कैसे 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी भारत की किस्मत अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले आखिरी मुकाबले पर टिकी है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च वाला मुकाबला नॉकआउट बन गया है.

विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. सूर्या के रणबांकुरों ने निर्धारित 20 ओवरों में 256/4 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. चेन्नई की पिच पर रनों का यह सैलाब देखकर लगा था कि भारत अपनी नेट रन रेट (NRR) में बड़ा सुधार करेगा. जवाब में जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने 184/6 का स्कोर बनाया. भारत ने मैच तो 72 रनों से जीता, लेकिन सेमीफाइनल की अंकगणित में एक ‘पेंच’ फंस गया.

विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च वाला मुकाबला नॉकआउट बन गया है.

भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगी टक्कर

जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ वर्ल्ड रिकॉर्ड! तिलक और पांड्या की आतिशबाजी से दहली चेन्नई

नेट रन रेट का गणित: क्यों चूकी टीम इंडिया?
सेमीफाइनल की सुरक्षित सीट पक्की करने के लिए भारत को जिम्बाब्वे को कम से कम 148 रनों के अंतर से हराना था. ऐसा करने पर भारत की नेट रन रेट वेस्टइंडीज से बेहतर हो जाती. चूंकि भारत केवल 72 रनों से जीता. इसका मतलब यह है कि अगर ग्रुप-1 की अंक तालिका में दोनों टीमें बराबर अंकों पर रहती हैं, तो बेहतर रन रेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी.

सेमीफाइनल का समीकरण: अब आगे क्या?
अब भारतीय टीम के पास क्वालीफाई करने का केवल एक सीधा रास्ता बचा है, और वह रास्ता कोलकाता से होकर गुजरता है. भारत का अगला मैच रविवार को वेस्टइंडीज से है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. जीत मिलते ही भारत के अंक वेस्टइंडीज से ज्यादा हो जाएंगे और टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी.

विज्ञापन

अगर रविवार को ‘मेन इन मैरून’ (वेस्टइंडीज) भारत को हरा देती है, तो भारतीय टीम ग्रुप-1 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर कोलकाता में मैच के दौरान बारिश होती है और खेल धुल जाता है (Washout), तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भी वेस्टइंडीज को फायदा होगा क्योंकि उनकी बेहतर रन रेट उन्हें सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी.

विज्ञापन

अन्य टीमों का हाल
ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है. अब सारा दारोमदार भारत बनाम वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के मैचों पर टिका है.

About the Author

Kamlesh Rai
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से न्यूज18हिंदी में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. News18Hindi से पहले आईएएनएस, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, क्रिकेट कंट्री/ इंडिया डॉट कॉम और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में काम किया. कुछ जानना-बताना हो तो kamlesh.rai@nw18.com पर बतिया सकते हैं. सोशल मीडिया पर Twitter: Kamlesh084, Instagram:kamlesh.rai.961 और FB:https://www.facebook.com/kamlesh.rai.961 पर संपर्क कर सकते हैं.
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल