Trending:
होमक्रिकेट
शतक ठोका ...प्लेयर ऑफ द मैच बने लेकिन ईशान किशन नहीं खुश

शतक ठोका ...प्लेयर ऑफ द मैच जीता लेकिन ईशान किशन नहीं खुश, टीम से बाहर किए जाने के सवाल पर क्या बोले

Written by:
Last Updated:

Why Ishan kishan is not happy: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार वापसी की. आखिरी टी20 मैच में तूफानी शतक जमाकर मैच का रुख मोड़ दिया. प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा कि उनका लक्ष्य विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. ईशान किशन ने लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद वापसी की. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार फिफ्टी जमाई थी और अब आखिरी मैच में तूफानी शतक बना डाला. उनकी पारी ने मुकाबला काफी हद तक भारत की तरफ शुरुआत में ही मोड़ दिया. इस मैच जिताऊ पारी के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अवार्ड जीतने के बाद भी कहा वो अभी भी संतुष्ट नहीं हैं, उनको पता है कि विश्व कप सामने है और वहां जाकर अच्छा प्रदर्शन करना सबसे बड़ा लक्ष्य है.

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में शतक जमाकर जीता प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, सच कहूं तो मैं ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा था. मुझे लगा कि शुरुआत में गेंद थोड़ी घूम रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करना काफी मददगार होता है. आप उसकी सोच देखते हैं, टीम को जिस रफ्तार की जरूरत है उसे समझते हैं, और फिर बस गेंद को देखकर उसी हिसाब से खेलते हैं.

शतक के करीब पहुंचकर क्या सोच रहे थे ईशान किशन

मुझे लगता है कि अब हमारी टीम का हर खिलाड़ी इसी सोच के साथ खेलता है. अगर आप कोई शतक या पचास रन के करीब होता है फिर भी उसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. अगर उस समय आप सिर्फ सिंगल्स लेने लगें, तो बाद में लगेगा कि बड़ा स्कोर करने का मौका गंवा दिया. इसलिए अगर गेंद मारने लायक है, तो आपको मारना ही चाहिए. हमारा फोकस मैच जीतने पर है, न कि व्यक्तिगत उपलब्धियों पर.

विज्ञापन

विज्ञापन

क्यों खुश नहीं हैं ईशान किशन

टीम से बाहर हो या खेल रहे हों इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते. मुझे अभी भी लगता है कि मैं वहां नहीं पहुंचा हूं. हां, मैंने अच्छा किया है और ये अवॉर्ड्स मिल रहे हैं, लेकिन मेरा पूरा ध्यान वर्ल्ड कप पर है. वहीं पर अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है. सबसे जरूरी है कि इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखूं और वहां भी टीम के लिए योगदान दूं.

About the Author

Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूबर 2022 से News18 Hindi का हिस्सा हूं. ईमेल आईडी Viplove.Kumar@nw18.com पर संपर्क कर सकते हैं.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल