Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरagriculture
फूल गोभी की फसल को किसान ने बनाया मुख्य खेती! कमाई के साथ जिले में अलग पहचान

बहराइच के कलीम अहमद: फूलगोभी के मास्टर, जिनसे सीखकर जिले के किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

बहराइच के कलीम अहमद फूलगोभी की खेती में माहिर किसान हैं. उनके अनुभव और नुस्खों से जिले के अन्य किसान भी लाभ उठा रहे हैं. एक बीघे में 4–5 हजार की लागत पर 20–25 हजार तक मुनाफा संभव है. सही बीज, मिट्टी, पानी और कीट नियंत्रण पर ध्यान देकर कोई भी सफल खेती कर सकता है.

ख़बरें फटाफट

बहराइच. जिले के रहने वाले प्रसिद्ध किसान कलीम अहमद फूल गोभी की खेती में इतने माहिर है कि खेती कैसे करनी है कब करनी है सब कुछ इनको इतनी बारीकी से पता है. आज तक कभी इन्होंने गोभी की खेती में नुकसान नहीं उठाया है. गोभी की खेती से अपने सपनों को भी इन्होंने पूरा किया है फिर चाहे वह बच्चों की पढ़ाई हो मकान का निर्माण हो या फिर जमीन की खरीदारी हो सब कुछ. बहराइच जिले के प्रसिद्ध किसान कलीम अहमद गोभी की खेती को लेकर बताते हैं. गोभी की खेती इनकी मुख्य खेती है जिस खेती को यह अपने पूर्वजों के जमाने से करते आ रहे हैं. गोभी की खेती से ही इनको अच्छा मुनाफा होता है, जिसकी डिमांड भी मार्केट में खूब रहती है. जिले के अन्य किसान गोभी की खेती शुरू करने से पहले एक बार कलीम अहमद किसान से नसीहत जरूर लेते हैं क्योंकि यह गोभी की खेती में मास्टर माने जाते हैं. बीज से लगाकर बुवाई तक बुवाई से लगाकर कटाई तक इनको बहुत एक्सपीरियंस और जानकारी है.

एक बीघे में कितनी लागत और मुनाफा
गोभी की खेती में मुनाफे की बात करें तो मार्केट मिलने पर गोभी किसान को राजा कर देती है और मार्केट ना मिलने पर फायदा कम होता है. कलीम अहमद ने बताया की एक बीघे में लागत 4 से 5 हाजर रुपये की आती है और मुनाफा 20 से 25 हजार का बड़े आराम से हो जाता है. बस ध्यान देना होता है की मार्केट आने पर आपकी गोभी तैयार हो और आप उसको निकाल दें, इसके अलावा गोभी की अगैती खेती में अधिक फायदा होता है.

गोभी की खेती इन चीजों पर निर्भर
गोभी की अच्छी और सफल खेती के लिए किसान भाइयों को इन बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है जैसे-अच्छी बीज की किस्म,मिट्टी,पानी और कीट नियंत्रण का विशेष ध्यान रखना गोभी की खेती में मुख्य बातें होती हैं. इसमें मिट्टी की बात करें तो गोभी के लिए दोमट या बालुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. मिट्टी का pH मान 6 से 6.5 के बीच होना अवश्य चेक करा कर होना चाहिए,उचित जल निकासी की व्यवस्था बहुत जरूरी है,क्योंकि पानी रुकने से जड़ें सड़ सकती हैं. तो हमारे किसान भाई इन बातों का ध्यान रखकर फूलगोभी की खेती सफल कर सकते हैं. इसके अलावा बहराइच जिले में अगर है तो आरटीओ ऑफिस रोड पर कलीम अहमद हाजी चौधरी बागवान से गोभी की खेती की नसीहत ले सकते हैं जो शहर में फेमस है आसानी से इनके पास आप पहुंच सकते हैं.

About the Author

Monali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरें बनाने में भी हाथ चलाया. कैमरे के पिछे के रोचक तथ्यों पर खूब काम किया. इस दौरान 3 साल जयपुर के फर्स्ट इंडिया चैनल के साथ राजस्थान को और गहराई से जाना, तो 2 साल हैदराबाद में रह कर इडली सांभर के मज़े के साथ ईटीवी भारत में राजस्थान डेस्क के लिए कैमरे पर खबरों को पढ़ने का तजूरबा खास रहा. अब बारी आई मुंबई महानगर के डिजिटल प्लेटफार्म पर चलने वाले newj की जिसके साथ दो साल घर ही से रह कर नेशनल डेस्क के लिए काम किया. अब वर्तमान में नेटवर्क 18 ग्रुप में ऐज़ ए पब्लिशर खबरों की दुनिया में खोए हैं.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल