Trending:
होमताजा खबरOMG
आखिर कितने दिन बिना सोए जिंदा रह सकता है इंसान? नींद ना आने पर हो जाती है मौत

आखिर कितने दिन बिना सोए जिंदा रह सकता है इंसान? नींद ना आने पर हो जाती है मौत

Written by:
Last Updated:

नींद इंसान की लाइफ का काफी जरुरी हिस्सा है. आखिर हो भी क्यों ना? आखिर सोने के बाद ही इंसान की बॉडी पूरी तरह से अपनी एनर्जी रिस्टोर कर पाती है और वो वापस तरोताजा महसूस करने लगता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

भगवान ने इंसान की बॉडी को काफी सोच-समझकर बनाया है. इसके हर पार्ट का अपना एक ख़ास महत्व है और खास फंक्शन है. जैसे इंसान के लिए पानी और खाना जरुरी है ठीक उसी तरह उसके लिए सोना भी काफी जरुरी है. इंसान जब सो जाता है तब उसकी बॉडी अपने आप को रिफ्यूल करती है. यानी इसके बाद जितनी एनर्जी इंसान ने जागे हुए खर्च की है, उसे वापस से जमा कर लिया जाता है, जिससे इंसान तरोताजा महसूस करने लगता है. लेकिन क्या आप नींद से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स के बारे में जानते हैं, जो बेहद शॉकिंग है.

नींद से जुड़े रोमांचक फैक्ट्स कर देंगे हैरान इमेज- सांकेतिक

विज्ञापन

दुनिया का हर इंसान नींद लेता है लेकिन इससे जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं, जिसके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है. आम तौर पर इंसान सोने के लिए हर दिन आठ घंटे का इस्तेमाल करता है. यानी एक दिन में इंसान औसत आठ घंटे की नींद लेता है. इसके बाद ही उसे आगे के दिन के लिए एनर्जी वापस मिलती है. सोना इंसान के लिए काफी जरुरी है. आपने नोटिस किया होगा कि अगर इंसान नींद पूरी नहीं करता, तो पूरे दिन उसका मूड खराब रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर एक इंसान कितने दिनों तक बिना सोए जिंदा रह सकता है?

विज्ञापन

हो जाएगी मौत
नींद इंसान के लिए काफी जरुरी है. जिस तरह से बिना खाए-पिए एक समय के बाद इंसान की मौत हो जाती है, ठीक उसी तरह नींद के बिना भी इंसान की मौत हो सकती है. अगर नींद ना ली जाए, तो इंसान का स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है. कुछ ऐसी बीमारियां, जैसे इंसोमेनिया है, जिसमें इंसान को नींद ही नहीं आती. ये लोगों का हेल्थ खराब कर देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एक इंसान लगातार ग्यारह दिन तक ना सोए, तो उसकी मौत हो जाएगी. जी हां, बिना सोए इंसान सिर्फ ग्यारह दिन तक ही जिंदा रह पाता है.

विज्ञापन

नींद से जुड़े रोमांचक फैक्ट्स
इंसान अपनी लाइफ का एक तिहाई हिस्सा सोने में गुजार देता है. इसके अलावा जब इंसान ज्यादा खुश होता है, तब भी उसे नींद नहीं आती. एक रिसर्च में सामने आया कि अगर कोई इंसानेक दिन में सात घंटे से हम की नींद लेता है तो उसे सर्दी होने के चांसेस ज्यादा होते हैं. आम इंसान के मुकाबले तीस प्रतिशत ज्यादा उसे सर्दी अपनी चपेट में ले लेती है. इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि सोते समय इंसान की सूंघने की शक्ति बिलकुल खत्म हो जाती है. यानी अगर आपको सोए हुए कुछ स्मेल आती है, यानी आप असल में सो ही नहीं रहे थे.

About the Author

Sandhya Kumari
मस्तमौला लेकिन काम के प्रति जिम्मेदार कुछ नया सीखने और सिखाने की ओर
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल