Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरऑटो
Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई सस्ती कार, पहली बार मिलेगा 34km से ज्यादा माइलेज

Maruti Suzuki ने लॉन्च की ये नई सस्ती कार, पहली बार मिलेगा 34km से ज्यादा माइलेज, जानें कीमत

Last Updated:

Maruti Suzuki ने पॉपुलर हैचबैक कार वैगनआर का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसे WagonR Tour H3 नाम दिया गया है. वैगनआर टूर एच3 पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पॉपुलर हैचबैक कार वैगनआर का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसे वैगनआर टूर एच3 (WagonR Tour H3) नाम दिया गया है. इसकी 5.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है.

वैगनआर टूर एच3 फोटो साभारः Maruti Suzuki

टूर एच3 वैगनआर को फ्लीट मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह दो कलर ऑप्शन सुपीरियर व्हाइट और सिल्की सिल्वर में उपलब्ध है. कार स्पीड अलर्ट सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, डुअल एयरबैग और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स से लैस है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Hero ने लॉन्च किया Destini 125 का नया मॉडल, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स, देखें प्राइस

CNG वेरिएंट में भी मिलेगी कार
वैगनआर टूर एच3 पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है. पेट्रोल से चलने पर 5,500 आरपीएम पर 64 बीएचपी की पावर और 3,500 आरपीएम पर 89 एनएम टॉर्क जनरेट करती है. वहीं सीएनजी पर चलने पर यह आउटपुट 5,300 आरपीएम पर 56 बीएचपी की पावर और 3,400 आरपीएम पर 82 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. दोनों वेरिएंट 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हैं.

विज्ञापन

ये मिलेंगे नए फीचर्स
नई मारुति सुजुकी हैचबैक स्पोर्टिंग बॉडी-कलर्ड बंपर, ब्लैक-आउट ओआरवीएम, व्हील सेंटर कैप आदि के साथ आती है. कंपनी ने इसे डुअल टोन इंटीरियर, फ्रंट केबिन लैंप, ड्राइवर साइड सन वाइजर से लैस किया है. इसके दोनों पंक्तियों के लिए हेडरेस्ट मिलते हैं. इसके अलावा इसमें साइड ऑटो डाउन फंक्शन के साथ फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी, रिक्लाइनिंग और फ्रंट स्लाइडिंग सीट, रियर पार्सल ट्रे जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीयों के दिलों को भाई ये सस्ती CNG कार, महीनों की चल रही वेटिंग, जानें क्या है कीमत

विज्ञापन

ये है माइलेज
नई वैगनआर में सेफ्टी के लिए में सेंट्रल डोर लॉकिंग, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्पीड लिमिटिंग फंक्शन और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि मारुति वैगनआर टूर एच3 का पेट्रोल वेरिएंट 25.4 किमी/लीटर का माइलेज देगी. वहीं सीएनजी मॉडल 34.73 किमी/किलोग्राम का माइलेज में मिलेगा.

सबसे सफल हैचबैक कारों में से एक है वैगनआर
मारुति सुजुकी वैगनआर भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सफल हैचबैक कारों में से एक है. 1999 में अपनी शुरुआत के बाद से वैगनआर लगातार क्लास-लीडिंग फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ डेवलव हुई. हाल ही में कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया था. इसे ड्यूल कलर टोन में उतारा गया है. ई WagonR की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'जो मांगी वह पूरा हुआ, इसलिए पैदल आ रहे', खाटूश्याम मेले में उमड़ा जनसैलाब

और देखें

ताज़ा समाचार

टाटा नेक्सॉन ईवी को दनादन खरीद रही जनता! सेल के मामले में विंडसर को पछाड़ा

400 KM से ज्यादा रेंज और दमदार फीचर्स! Kia ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानिए

अपनी कार को होली के रंगों से बचाना है, तो कर लीजिये ये 5 जरूरी काम

हाइब्रिड इंजन, लेवल 2 ADAS और सनरूफ! 17 मार्च लॉन्च हो रही ये पावरफुल SUV

ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG Car, शुरुआती कीमत ₹5.98 लाख

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल