Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरऑटो
हुंडई की कारों पर मिल रही 2.5 लाख तक की छूट, मार्च तक है मौका

हुंडई की कारों पर मिल रही 2.5 लाख तक की छूट, मार्च तक है मौका

Last Updated:

कंपनी वर्ना, क्रेटा, टूसान, और इलांट्रा पर भी छूट दे रही है. हुंडई वर्ना और क्रेटा के पेट्रोल और डीज़ल वर्ज़न पर 95 हज़ार से लेकर 1.15 लाख तक की छूट मिल रही है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

अगले महीने से बीएस-6 नॉर्म्स लागू होने वाले हैं. ऐसे में कई कार डीलर्स बीएस-4 वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं. हुंडई इंडिया भी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. यह ऑफर 31 मार्च या स्टॉक खत्म होने तक जारी रहेगा. तो अगर आप कार खरीदना चाह रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बेहतर हो सकता है.


विज्ञापन

हुंडई सेंट्रो के पेट्रोल वर्ज़न पर कंपनी 55 हज़ार की छूट दे रही है. इसी तरह से कंपनी ग्रैंड आई10 और ग्रैंड आई10 नियोस पर भारी छूट मिल रही है. ग्रैंड आई 10 के पेट्रोल वर्जन पर 75 हजा़र रुपये जबकि डीज़ल ग्रैंड आई 10 के बीएस-4 को 55 हजा़र की छूट पर खरीदा जा सकता है. ग्रैंड आई 10 का बीएस-6 वर्ज़न लॉन्च हो चुका है.


विज्ञापन

इसके अलावा हुंडई एक्सेन्ट के पेट्रोल और डीज़ल दोनों वर्ज़न पर भी डिस्काउंट मिलता है. इस सबकॉन्टैक्ट सिडान पर 95 हज़ार की छूट मिल रही है. इसके अलावा कंपनी वर्ना, क्रेटा, टूसान, और इलांट्रा पर भी छूट दे रही है. हुंडई वर्ना और क्रेटा के पेट्रोल और डीज़ल वर्ज़न पर 95 हज़ार से लेकर 1.15 लाख तक की छूट मिल रही है. वहीं टूसान और इलांट्रा के पेट्रोल और डीज़ल दोनों वर्ज़न पर 2.5 लाख तक की छूट मिल रही है.


हुंडई आई 20 पर भी मार्च महीने में डिस्काउंट मिल रहा है. एरा और मैग्ना के भी डीज़ल और पेट्रोल वैरिएंट्स को भी 45 हज़ार की छूट के साथ खरीदा जा सकता है. बता दें कि हुंडई इंडिया एकमात्र कंपनी नहीं जो कि छूट दे रही है बल्कि, मारुति सुज़ुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, होंडा और दूसरे कार निर्माता भी छूट दे रही हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

टाटा नेक्सॉन ईवी को दनादन खरीद रही जनता! सेल के मामले में विंडसर को पछाड़ा

400 KM से ज्यादा रेंज और दमदार फीचर्स! Kia ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानिए

अपनी कार को होली के रंगों से बचाना है, तो कर लीजिये ये 5 जरूरी काम

हाइब्रिड इंजन, लेवल 2 ADAS और सनरूफ! 17 मार्च लॉन्च हो रही ये पावरफुल SUV

ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG Car, शुरुआती कीमत ₹5.98 लाख

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल