Kia Carens Clavis की कीमत लॉन्च से पहले लीक? यहां जानें सभी वेरियंट्स की कीमत!
Kia Motors India ने 8 मई को Carens Clavis का डेब्यू किया. यह प्रीमियम 7-सीटर MPV 23 मई को लॉन्च होगी. लीक हुई कीमतें 11.59 लाख से 20.39 लाख रुपये तक हो सकती हैं. इसमें कई फीचर्स और इंजन विकल्प हैं.
नई दिल्ली. Kia Motors India ने हाल ही में अपनी प्रीमियम 7-सीटर, Carens Clavis को शोकेस किया था.कंपनी ने इस मॉडल को ज्यादा फीचर्स और कंफर्ट के साथ लॉन्च किया है. कोरियाई ब्रांड ने 8 मई को Carens Clavis से पर्दा उठाया था, बायर्स नई तकनीक और प्रीमियम टच का एक झलक मिल सके जो इस लेटेस्ट MPV में पेश की गई है. हालांकि, Kia ने अभी तक 7-सीटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है और इसे आधिकारिक तौर पर 23 मई को लॉन्च किया जाएगा. लेकिन, इस कार की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है. आइए जानते हैं.
लीक हुई कीमत
Kia Carens Clavis का डेब्यू 8 मई को किया गया था, लेकिन कीमतें लॉन्च इवेंट में 23 मई को सामने आएंगी. हमें कुछ लीक हुई कीमतें मिली हैं. Kia Carens Clavis 7 ट्रिम्स में उपलब्ध है: HTE, HTE (O), HTK, HTK+, HTK+ (O), HTX और HTX+. लीक हुई कीमतों के अनुसार, Kia Carens Clavis की कीमत 11.59 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच हो सकती है. 1.5-लीटर NA पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 11.59 लाख रुपये से 12.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. जबकि 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 13.19 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच हो सकती है. अंत में, डीजल वेरिएंट्स की कीमत 13.32 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच हो सकती है.
ऑफिशियल नहीं हैं लीक हुई कीमतें
Clavis में सात नए वेरिएंट्स हैं, जो हमने आपको अभी बताए हैं. लेकिन लीक हुई कीमतों से हिंट मिलता है कि कीमतें प्रीमियम, प्रीमियम (O), ग्रेविटी, प्रेस्टिज, प्रेस्टिज + और अन्य के लिए थीं, जो पुराने Carens का प्रतिनिधित्व करती थीं. इसलिए हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप पूरी तरह से लीक हुई कीमतों पर निर्भर रहें. सिर्फ 8 दिनों में, आपको Kia Carens Clavis की आधिकारिक कीमतें मिल जाएंगी.
फीचर लोडेड है एसयूवी
Kia Carens Clavis में ढेर सारे फीचर्स और शानदार इंजन विकल्प मिलते हैं. इसमें डुअल 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और हीटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं. इसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सेकंड रो सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ भी है. MPV में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, साथ ही लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा विद ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और डुअल-व्यू डैश कैम भी है. Carens Clavis में 3 इंजन विकल्प हैं: 1.5-लीटर NA पेट्रोल (113 बीएचपी और 144 एनएम), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (158 बीएचपी और 253 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (114 बीएचपी और 250 एनएम). इसे 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है.