Trending:
होमताजा खबरauto
टाटा-महिंद्रा को मारुति की खुली चुनौती, लगातार 3 कारों को मिली 5 स्टार सेफ्टी

टाटा-महिंद्रा को मारुति की खुली चुनौती, लगातार 3 कारों को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Written by:
Last Updated:

Maruti Suzuki INVICTO ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाई, VICTORIS और डिजायर भी शामिल. अब 15 मॉडल्स में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब सेफ्टी के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. मारुति की एक और कंपनी को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. कंपनी की प्रीमियम 3-रो हाइब्रिड यूवी Maruti Suzuki INVICTO ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. यानी, अब कहा जा सकता है कि मारुति टाटा और महिंद्रा जैसे ब्रांड्स को सेफ्टी के मामले में टक्कर देने को तैयार है. क्योंकि, ये मारुति की लगातार तीसरी कार बन गई है जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

ये मारुति की तीसरी कार है जिसे भारत NCAP से यह प्रतिष्ठित रेटिंग मिली है. इससे पहले ऑल-न्यू डिजायर और बिल्कुल नई एसयूवी VICTORIS भी 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी हैं. ये उपलब्धि मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है, जो पारंपरिक रूप से माइलेज और सामर्थ्य के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब सेफ्टी को भी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बना रही है.

विज्ञापन



सेफ्टी के मामले में कोई समझौता नहीं
मारुति सुजुकी इनविक्टो को एक मजबूत स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी के साथ डिजाइन किया गया है और इसमें NEXA सेफ्टी शील्ड के तहत कई एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनविक्टो, जो मूल रूप से टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का एक बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है, उसी मजबूत चेसिस और बॉडी शेल को साझा करती है, जिसने इसे यह बेहतरीन रेटिंग हासिल करने में मदद की है.

विज्ञापन

मारुति की 15 कारों में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग
ताकेउची ने यह भी बताया कि मारुति सुजुकी अब अपने 15 मॉडलों के 157 वेरिएंट में स्टैंडर्ड के तौर पर 6 एयरबैग दे रही है. इसमें ऑल्टो के10, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा, VICTORIS, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, फ्रोंक्स, डिजायर, XL6, अर्टिगा, ईको पीवी और इनविक्टो जैसे मॉडल शामिल हैं. यह कदम एंट्री-लेवल सेगमेंट में भी सेफ्टी को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

टाटा नेक्सॉन ईवी को दनादन खरीद रही जनता! सेल के मामले में विंडसर को पछाड़ा

400 KM से ज्यादा रेंज और दमदार फीचर्स! Kia ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानिए

अपनी कार को होली के रंगों से बचाना है, तो कर लीजिये ये 5 जरूरी काम

हाइब्रिड इंजन, लेवल 2 ADAS और सनरूफ! 17 मार्च लॉन्च हो रही ये पावरफुल SUV

ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG Car, शुरुआती कीमत ₹5.98 लाख

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल