छपरा से होकर पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा चलाई जाएगी पूजा विशेष गाड़ी, दीपावली और छठ पर यात्रियों को होगी सुविधा
वाराणसी मंडल रेलवे छपरा जंक्शन से होकर 04008 और 04007 पूजा विशेष गाड़ी चलाएगा. इससे दीपावली और छठ पर बिहार लौटने वालों की यात्रा आसान होगी. इससे त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले ऐसे यात्रियों को आसानी होगी जिसे काफी भीड़ होने के कारण टिकट नहीं मिलती है.
छपरा. छपरा जंक्शन से होकर चलाई जाएगी पूजा विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल के रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुये 04008/04007 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी वाया अरुणिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 11 फेरों के लिये चलाया जायेगा. जिसके माध्यम से त्योहार पर बिहार लौट वाले व्यक्तियों को यात्रा काफी आसान होगा.
20 सितम्बर से 29 नवम्बर तक चलेगी गाड़ी
बताते चलें कि 04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 08.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 09.20 बजे, हापुड़ से 10.20 बजे, मुरादाबाद से 12.20 बजे, बरेली से 13.40 बजे, आलमनगर से 17.15 बजे, उतरेटिया से 17.47 बजे, रायबरेली से 19.08 बजे, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 20.40 बजे, वाराणसी जं. से 23.35 बजे प्रस्थान करेगी.
ये रहेगा टाइम टेबल
वही दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 01.10 बजे, बलिया से 02.10 बजे, सुरेमनपुर से 02.57 बजे, छपरा से 03.20 बजे, सोनपुर से 06.10 बजे, हाजीपुर से 06.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 07.02 बजे, बरौनी से 09.15 बजे, बेगूसराय से 09.35 बजे, खगड़िया से 10.10 बजे, मानसी से 10.22 बजे, नवगछिया से 11.10 बजे, कटिहार से 13.50 बजे, पूर्णिया जं. 14.30 बजे, अररिया कोर्ट से 15.30 बजे तथा फारबिसगंज से 16.02 बजे छूटकर जोगबनी 17.00 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में, 04007 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 19.05 बजे, अररिया कोर्ट से 19.45 बजे, पूर्णिया जं. 20.50 बजे, कटिहार से 22.00 बजे, नवगछिया से 22.47 बजे पहुंचेगी.
पूजा स्पेशल वीकली गाड़ी
जबकि दूसरे दिन मानसी से 00.10 बजे, खगड़िया से 00.22 बजे, बेगूसराय से 00.57 बजे, बरौनी से 01.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.10 बजे, हाजीपुर से 03.05 बजे, सोनपुर से 03.17 बजे, छपरा से 06.05 बजे, सुरेमनपुर से 06.45 बजे, बलिया से 07.45 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.55 बजे, औंड़िहार से 09.55 बजे, वाराणसी जं. से 11.10 बजे, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 13.40 बजे, रायबरेली से 1515 बजे, उतरेटिया से 17.00 बजे, आलमनगर से 17.45 बजे, बरेली से 21.18 बजे, मुरादाबाद से 23.00 बजे, तीसरे दिन हापुड़ से 00.48 बजे तथा गाज़ियाबाद से 02.12 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 03.00 बजे पहुंचेगी.
इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 02, शयनयान के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे जिसके माध्यम से यात्री अपने गंतव्य स्थान तक यात्रा कर सकते हैं.