Trending:
होमताजा खबरबिहारगोपालगंज
घूस लेने का VIDEO देख गिड़गिड़ाने लगा पुलिसकर्मी, उठक-बैठक कर मांगी माफी

घूस लेने का VIDEO देख गिड़गिड़ाने लगा पुलिसकर्मी, उठक-बैठक कर मांगी माफी

Last Updated:

इस मामले में जब एसपी राशिद ज़मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी वीडियो मिला है. वे इस वीडियो की सत्यतता की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोपालगंज पुलिस का एक सिपाही जब घूस लेने का मोबाइल में वीडियो देखता है तो वीडियो बनाने वाले लड़के का पैर पकड़ने लगता है. सिपाही लड़के से वीडियो डिलीट करने के लिए मिन्नतें करता है. इस दौरान वीडियो बनाने वाले लड़के ने जब सिपाही से उठक बैठक करने को कहा तो सिपाही उठक बैठक भी करता है.

युवक का पैर पकड़ता सिपाही


विज्ञापन

वीडियो में सिपाही के साथ एक एएसआई भी मौके पर खड़ा हुआ दिखाई देता है. एएसआई भी लड़के से वीडियो डिलीट करने का आग्रह करता है. लेकिन जब लड़का वीडियो डिलीट करने से मना कर देता है. तब एएसआई भी गिड़गिड़ाने लगता है.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए नीतीश, JDU बोली- घर पर किया योगासन


यह पूरी घटना कुचायकोट थाना के जलालपुर चेकपोस्ट का है. यहां यूपी की सीमा से जब ट्रक प्रवेश करता है. तब ड्यूटी पर मौजूद जवान और पुलिस पदाधिकारी पैसे की वसूली करते हैं. जिसका वीडियो लड़का बना लेता है. उठक बैठक करने वाले सिपाही का नाम सचितानंद शाही है और मौके पर मौजूद एएसआई का नाम सहेंद्र रजक है.


इस मामले में जब एसपी राशिद ज़मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी वीडियो मिला है. वे इस वीडियो की सत्यतता की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. (गोपालगंज से मुकेश सिंह की रिपोर्ट)


ये भी पढ़ें- VIDEO: बारातियों का खाना बनाने के सिलिंडर ब्लास्ट से उड़ी घर की छत

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल