Trending:
होमताजा खबरबिहारजहानाबाद
जहानाबाद में रोप वे का मजा लेने के लिए हो जाएं तैयार, पूरा हुआ इतना काम

जहानाबाद में रोप वे का मजा लेने के लिए हो जाएं तैयार, यहां तक पहुंचा काम

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

रोपवे की शुरुआत होती है तो आने वाले समय में सैलानी रोप वे से यात्रा करते हुए पहाड़ से वाणावर की वादियों और फल्गु नदी का सुंदर दृश्य देख सकेंगे. इसके साथ ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इतना ही नहीं, पहाड़ की चोटी तक जो नहीं पहुंच सकते हैं, उनको भी मदद मिलेगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

शशांक शेखर/जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद को बहुत ही जल्द एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इससे वाणावर पहाड़ के शिखर पर मौजूद भगवान शंकर की प्रतिमा तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. यहां पर निर्मित रोप वे का कार्य अब फाइनल स्टेज में पहुंच गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हथिया बोर क्षेत्र से सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तक जाने वाले रोप वे का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है. ऐसे में बहुत ही जल्द रोप वे का उद्घाटन संभव है. रोपवे शुरू होने से पहाड़ की शिखर तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

दरअसल, वाणावर के शिखर पर प्रसिद्ध भगवान शंकर का मंदिर है. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. सावन में विशेष तरह की सुविधाएं होती है. ऐसे में हर साल भगवान का दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं तो वो पैदल रास्ते से पहुंचते हैं. हालांकि, जब इस रोप वे का निर्माण हो जाएगा तो यहां तक पहुंचना हर एक श्रद्धालु के लिए आसान हो जायेगा. रोप वे शुरू होने के बाद एक बार में 8 से 10 यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे. सभी ट्रॉली में बैठकर यात्रा कर पाएंगे. 20 करोड़ रुपए की लागत से वाणावर में रोप वे का निर्माण दो अलाइनमेंट में किया जाएगा.

विज्ञापन

कब शुरू होगा रोप वे
अभी हथिया बोर इलाके में रोप वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. यहां मौजूद दामोदर रोप वे के इंजीनियर ने ऑफ कैमरा लोकल 18 से कहा कि लोअर स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है. अपर स्टेशन का कार्य भी फाइनल स्टेज में है. साथ ही 4 टावर भी बिल्कुल तैयार हैं. इसके अलावा एक होल्ड डॉव भी बन चुका है. ऐसे में सिर्फ तार बिछाने का काम चल रहा है और ट्रॉली ट्रायल भी बाकी है. बहुत ही जल्द जहानाबाद जिले को यह सौगात मिलने वाली है क्योंकि 95 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो गया है.

रोप वे बनने से होंगे ये फायदे
रोपवे की शुरुआत होती है तो आने वाले समय में सैलानी रोप वे से यात्रा करते हुए पहाड़ से वाणावर की वादियों और फल्गु नदी का सुंदर दृश्य देख सकेंगे. इसके साथ ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इतना ही नहीं, पहाड़ की चोटी तक जो नहीं पहुंच सकते हैं, उनको भी मदद मिलेगी. दरअसल, बराबर पहाड़ का इलाका जिले के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है. अगर ऐसे में यहां रोप वे का निर्माण कार्य हो जाता है तो यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा. सिर्फ पर्यटनीय लिहाज से ही फायदा नहीं होगा, बल्कि आर्थिक तौर पर भी यहां के लोगों को काफी फायदा होने वाला है.

विज्ञापन

About the Author

Rajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट के लिए काम करने का अनुभव है. घटना से ज्यादा उसके पीछे की वजह जानने में हमेशा रुचि रहती है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

प्याज की क्वालिटी, चमक, कंद बढ़ाना है तो फरवरी-मार्च में फसल पर छिड़कें ये चीज

एग्रीकल्चर स्टूडेंट ने घर बैठे गोबर से कमाए 9 लाख, छपरा का युवा करता है यह काम

जिसे कचरा समझ फेंक देते थे उसी से होगी स्ट्रॉबेरी की मल्चिंग, प्लास्टिक को बाय

खेत है या ATM मशीन! 3 महीने में छाप दिए 3 लाख, इस सब्जी पर खेला था दांव

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल